नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ओबरा श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी मिशन जारी, एसआई रामलोचन ने भी बँटाया हाथ सेवा और स्वच्छता की दिखी मिसाल
सब्जियों और प्रोटीन से भरपूर खिचड़ी का वितरण, 20वें शनिवार को भी उमड़ा जनसैलाब
ओबरा पुलिस का मिला सहयोग, एसआई रामलोचन ने स्वयं वितरण कर बढ़ाया सेवादारों का उत्साह
अजित सिंह ब्यूरो के साथ कु. रीता की रिपोर्ट
ओबरा /सोनभद्र-
नर सेवा ही नारायण सेवा के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए श्री राम सेवा समिति, ओबरा द्वारा शनिवार को स्थानीय हनुमान मंदिर चौराहे पर लगातार 20वें साप्ताहिक खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सेवा के इस महाकुंभ में न केवल भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, बल्कि ओबरा पुलिस के सहयोग ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। भंडारे के दौरान ओबरा थाना के एसआई रामलोचन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित की।

उनके इस सहयोग और सेवा भाव को देखकर समिति के सदस्यों ने खुशी जाहिर की। समिति के संस्थापक व सदस्यों ने एसआई रामलोचन जी का सहृदय आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन का ऐसा सकारात्मक सहयोग सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।समिति द्वारा परोसी जाने वाली खिचड़ी अपनी गुणवत्ता के लिए जानी जा रही है। इसमें मटर, आलू, पालक, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, चुकंदर, चना, मूंग, सोयाबीन, लौकी, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी 12 से अधिक सब्जियों का प्रयोग किया जाता है।
शुद्ध घी के तड़के से तैयार यह प्रोटीन डाइट लोगों को स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी प्रदान कर रही है। श्री राम सेवा समिति ने स्वच्छता की एक नई परिपाटी शुरू की है। अक्सर सार्वजनिक भंडारों के बाद सड़कों पर गंदगी फैल जाती है, लेकिन यहाँ नजारा अलग होता है। प्रसाद वितरण संपन्न होते ही संस्थापक अजीत सिंह व अन्य सदस्य स्वयं हाथों में झाड़ू थाम लेते हैं और पूरे मार्ग की सफाई कर कूड़ा हटाते हैं, ताकि शहर स्वच्छ बना रहे। संस्थापक अजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया। मुख्य रूप से
ओम प्रकाश सिंह, संकट मोचन झा, सर्वेश दुबे, सरिता सिंह, पुष्पा दुबे, रीता कुमारी, हेमलता जायसवाल, राजू श्रीवास्तव, दिलीप दत्ता, सुनील गुप्ता, दीपक माली, अविनाश सिंह, रणजीत तिवारी, राम आसरे बिंद, आलोक पांडे, आदित्य वर्मा, पत्रकार संतोष साहनी, अमरदीप सिंह, पवन सिंह, रामप्यारे सिंह, अरविंद कुशवाहा, ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, समाज सेवक आनंद पटेल दयालु, पंकज गौतम, राजू जायसवाल और अरविंद सिंह सहित अनेक समर्पित सदस्य मौजूद रहे। समिति ने संकल्प लिया कि यह सेवा यात्रा निरंतर जारी रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और समिति के इस साझा सेवा भाव की जमकर सराहना की है।

Comments