मनरेगा का नाम बदलकर मोदी सरकार ने प्रभु श्रीराम तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किया अपमान - अमित जायसवाल
अम्बेडकरनगर।
उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई तबसे गांव स्तर पर गरीबों को काम और आर्थिक तरक्की देकर पलायन रोकने वाली मनरेगा भाजपा द्वारा जिले से लेकर दिल्ली तक की बंदरबांट का शिकार हो गयी।
उप्र कांग्रेस पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी के आवाहन पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मनरेगा बचाओ संग्राम के कोआर्डिनेटर उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित जायसवाल पूर्व प्रत्याशी विधान सभा अकबरपुर की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर जनपद अम्बेडकर नगर के कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया और उपवास रखा कार्यक्रम का संचालन उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने किया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि भाजपा देश के महापुरुषों अपमान हमेशा करती आई है और मनरेगा का नाम बदलकर बापू का ही नहीं पूरे राष्ट्र का अपमान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि मनरेगा का नाम वापस बदलने तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन गांव स्तर तक जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन को उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, जिला कांग्रेस महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव जियाउद्दीन अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत यादव और आदित्य नारायण तिवारी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।वाराणसी में विशाल धरना प्रदर्शन के मद्देनजर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाऊस अरेस्ट किया गया है सभी वक्ताओं ने सम्यक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाऊस अरेस्ट करने तथा मनरेगा का नाम और मूल स्वरूप बदले जाने की घोर निन्दा करते हुए भाजपा और मोदी सरकार की निन्दा करते हुए जनता जनार्दन, मनरेगा मजदूरों के प्रति अक्षम्य अपराध बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप्र किसान कांग्रेस सचिव संजय यादव, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कादिर पठान, रीतेश त्रिपाठी, धीरज यादव, शहदौन अली, महबूब आलम, शैलेन्द्र यादव, सोहन गुप्ता, मनरेगा मजदूर और महिलाएं मौजूद रहीं।


Comment List