Haryana: हरियाणा में ग्रुप सी के 3112 पदों की भर्ती फिर हुई शुरू, 2 फरवरी से करें आवेदन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने युवाओं को एक और बड़ा मौका दिया है। आयोग ने पिछले साल जुलाई में रद की गई तृतीय श्रेणी के 3112 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। इसको लेकर शुक्रवार को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि किसी भी पद के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 04/2024, 08/2024, 09/2024 और 11/2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य होगा।

रिजर्व कैटेगरी के लिए प्रमाणपत्र की शर्तें तय

एचएसएससी ने आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए सहायक प्रमाणपत्रों की तिथियां भी स्पष्ट कर दी हैं। पिछड़ा वर्ग-ए (BCA), पिछड़ा वर्ग-बी (BCB) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद जारी हुए होने चाहिए और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले के होने जरूरी हैं।

शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में दामाद की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार Read More शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में दामाद की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

वहीं, वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) वर्ग के लिए सहायक प्रमाणपत्र 13 नवंबर 2024 के बाद और अंतिम तिथि से पहले जारी होना चाहिए। पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए प्रमाणपत्र 3 फरवरी 2025 के बाद जारी होना अनिवार्य किया गया है।

चंदवा के माल्हन पंचायत में जंगली हाथी का कहर Read More चंदवा के माल्हन पंचायत में जंगली हाथी का कहर

आयु सीमा और छूट को लेकर स्थिति स्पष्ट

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदा मुआज्जमनगर में पुरानी रंजिश में हिंसक हमला Read More रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदा मुआज्जमनगर में पुरानी रंजिश में हिंसक हमला

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पुलिस विभाग की भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की शंकाओं और समस्याओं पर शुक्रवार को ऑनलाइन संवाद के माध्यम से जवाब दिए। उन्होंने बताया कि आयु में छूट केवल विज्ञापन संख्या 14/2024 के अभ्यर्थियों (पूर्व सैनिक सहित) के लिए ही मान्य होगी। इस विज्ञापन के तहत आयु की गणना 1 सितंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

विज्ञापन संख्या 01/2026 के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। नए अभ्यर्थियों को आयु में छूट केवल विज्ञापन में निर्धारित श्रेणियों और शर्तों के अनुसार ही दी जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments