बलरामपुर में डंपर की टक्कर से युवक की मौत: अनियंत्रित वाहन दो बार टकराया, महिला समेत दो घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर- जनपद के विकासखंड रेहरा बाजार में आज दिनांक 7 जनवरी दिन बुधवार को दिन में 1:30 बजे मनकापुर-उतरौला मार्ग पर एक डंपर ने दो अलग-अलग स्थानों पर टक्कर मार दी। इन हादसों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।
 
पहली टक्कर में बख्तरपुरवा गुमड़ी घाट निवासी रक्षाराम की जान चली गई। वह अपने मौसिया अमरनाथ (50) के साथ शादी देखने जा रहे थे और सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। अमरनाथ को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें रेहरा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डंपर ने दूसरी जगह एक रिक्शे को टक्कर मारी, जिसमें सवार शोभावती (35) घायल हो गईं। शोभावती कुड़ासन में दवा लेने जा रही थीं। उन्हें भी चोटें आई हैं।
 
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर और उसके चालक को दतौली घाट पर पकड़ लिया। मृतक रक्षाराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी दुर्गीया सिंह चौहान ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments