नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, 40 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी अरेस्ट
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। नगरपालिका में तैनात एक पटवारी पर अवैध निर्माण गिराने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस (ACB) टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को विजिलेंस टीम ने खरखौदा नगरपालिका परिसर से संबंधित पटवारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। टीम आरोपी को औपचारिक पूछताछ और जांच प्रक्रिया के तहत अपने साथ ले गई है।
क्या है पूरा मामला
सोनीपत जिले के गांव बरोणा निवासी शीलकराम ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने खरखौदा के सांपला-रोहतक बाईपास पर 280 गज का मकान बनाया हुआ है, जिसमें दो कमरे और चारदीवारी शामिल है।
आरोप है कि पटवारी फूल कंवर ने मकान को अवैध बताते हुए उसे गिराने की धमकी दी और बदले में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी कार्रवाई का आधार
शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से जुड़ी पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग विजिलेंस टीम को सौंपी। रिकॉर्डिंग की जांच के बाद रोहतक स्थित एसीबी कार्यालय में 5 जनवरी को मामला दर्ज किया गया।
ऑडियो साक्ष्य के आधार पर एसीबी इंस्पेक्टर जगजीत के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को हिरासत में लिया।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी
विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी फूल कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments