Haryana: हरियाणा में थार सवार बदमाशों ने युवकों पर की फायरिंग, इलाके में फैली दहशत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के नारनौल शहर में मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पार्क के पास अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि थार गाड़ी में सवार युवकों ने पार्क के पास खड़े कुछ युवकों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पुलिस इसे दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देख रही है। जिन युवकों पर फायरिंग की गई, वे कथित तौर पर लंगड़ी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिन्होंने पेड़ों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।

लोगों ने बताया घटनाक्रम

स्थानीय लोगों के अनुसार, नारनौल के मोहल्ला सलामपुरा के पास स्थित राधा कृष्ण पार्क के नजदीक देर शाम थार गाड़ी में सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने पार्क के पास खड़े युवकों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए।

श्रीमणि ने दिल्ली में मनाया 10वां स्थापना दिवस — फ़िनटेनिटी के साथ डिजिटल सशक्तिकरण का नया संकल्प Read More श्रीमणि ने दिल्ली में मनाया 10वां स्थापना दिवस — फ़िनटेनिटी के साथ डिजिटल सशक्तिकरण का नया संकल्प

इस दौरान मोनू कौशिक नामक युवक के बेहद करीब से गोली निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग होते ही वहां मौजूद युवक तुरंत पेड़ों के पीछे छिप गए, जबकि हमलावर थार गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

केवल नाम का 'आदर्श गांव'! 2023-24 में 40 लाख स्वीकृत गांव सभा में लेकिन आज तक कार्य अधूरा, ज़मीनी विकास शून्य Read More केवल नाम का 'आदर्श गांव'! 2023-24 में 40 लाख स्वीकृत गांव सभा में लेकिन आज तक कार्य अधूरा, ज़मीनी विकास शून्य

इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट

Haryana: हरियाणा में शिक्षा निदेशालय का नया आदेश, अब इतने साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला  Read More Haryana: हरियाणा में शिक्षा निदेशालय का नया आदेश, अब इतने साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला

गोली चलने की आवाज सुनते ही मोहल्ले में दहशत फैल गई। आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सबसे पहले डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद सिटी थाना पुलिस और सीआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान तीन खाली खोल बरामद कर उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

दो गैंग के बीच रंजिश की चर्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला शहर में सक्रिय दो गैंग—लंगड़ी गैंग और शिव दयाल गैंग—से जुड़ा हुआ है। दोनों गैंग के अधिकांश सदस्य मिश्रवाड़ा मोहल्ले में रहते हैं और शहर में नशे के कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी वजह से आए दिन मारपीट और फायरिंग की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लंगड़ी गैंग के युवकों ने शिव दयाल गैंग के एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी युवक के भाई ने बदले की भावना से इस फायरिंग को अंजाम दिया। हमलावर बिना नंबर की थार गाड़ी में सवार होकर आए थे।

पुलिस का बयान
नारनौल सीआईए इंचार्ज संदीप ने बताया कि फिलहाल पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments