Chand Kab Niklega: हरियाणा में आज कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रोदय का समय

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Me Chand Kab Niklega: आज 6 जनवरी 2026, मंगलवार को पूरे प्रदेश में सकट चौथ का पावन व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ रखा जा रहा है। इस व्रत को महिलाएं संतान की रक्षा, लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। सकट चौथ के दिन निर्जल या फलाहार व्रत रखकर भगवान गणेश और सकट माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।

सकट चौथ का दिन बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गणेश जी और सकट माता की पूजा करने से संतान से जुड़े कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। व्रत रखने वाली महिलाएं शाम के समय पहले गणेश जी और सकट माता की पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा के उदय पर उन्हें अर्घ्य देकर आरती करती हैं, फिर प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलती हैं और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं।

चूंकि सकट चौथ का व्रत चंद्र दर्शन के बाद ही पूरा माना जाता है, इसलिए हरियाणा भर में महिलाओं को आज शाम चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार है। भौगोलिक स्थिति के कारण अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है।

हरियाणा में आज चांद निकलने का समय

हरियाणा के प्रमुख शहरों में आज चंद्रमा के उदय का अनुमानित समय इस प्रकार है—

गोपालगंज मे जदयू का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार पटेल को लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं Read More गोपालगंज मे जदयू का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार पटेल को लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं

चंद्र दर्शन के साथ ही सकट चौथ का व्रत पूर्ण माना जाएगा। इसके बाद महिलाएं गणेश जी की पूजा कर तिल-गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाएंगी और परिवार की खुशहाली व संतान के मंगल की कामना करेंगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments