नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: समूचा उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 से 10 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। करीब 10 से 12 राज्यों में घना से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। फ्लाइट्स रद्द या लेट होंगी, वहीं ट्रेनें कई घंटे देरी से चल सकती हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। दिन में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, बरेली समेत 50 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है, जहां तापमान करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है।
Read More रेल वन सुपरऐप ने लॉन्च होने के 8 महीने से भी कम समय में 2 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार किया।बिहार का मौसम
बिहार में भी शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात और सुबह पाला पड़ने से गलन भरी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक पटना, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सहरसा समेत कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। करीब 25 जिलों में घना कोहरा छाए रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राज्य के अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई है। जयपुर, सिरोही, माउंट आबू, पाली, गंगानगर और डूंगरपुर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि भोपाल में यह 3.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
जम्मू कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी का दौर जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस 8 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी तक किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का 40 दिन का दौर यानी ‘चिल्लई कलां’ 30 जनवरी तक जारी रहेगा।
दक्षिण भारत में ठंड के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। स्काईमेट और मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पुडुकोट्टई, रामनाथपुरम, नागपट्टिनम, तंजावुर और कुड्डालोर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पश्चिम बंगाल का मौसम
पश्चिम बंगाल में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दार्जिलिंग, बीरभूम और उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर के इलाकों में तापमान और गिरने की संभावना है। कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस की स्थिति बनने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोल्ड डे तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाए। ऐसे हालात में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहता, जिससे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाती। फिलहाल उत्तरी भारत में यह स्थिति आगे भी बनी रहने के संकेत हैं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments