New Expressway: यूपी-हरियाणा में बनेगा 750 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, 22 जिलों को जोड़ेगा आपस में

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Expressway: गोरखपुर–पानीपत एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस एक्सप्रेसवे को कुशीनगर जिले तक विस्तार दिया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, कुशीनगर में करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबाई तक यह एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जहां से इसे सीधे सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस विस्तार के बाद एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई बढ़कर करीब 750 किलोमीटर हो जाएगी।

सिलीगुड़ी से पानीपत तक सीधा फोरलेन कॉरिडोर

दोनों एक्सप्रेसवे के जुड़ने से सिलीगुड़ी से पानीपत तक सीधी फोरलेन सड़क उपलब्ध हो जाएगी। इससे पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच न सिर्फ यातायात आसान होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को भी बड़ी रफ्तार मिलेगी। यह कॉरिडोर यूपी और हरियाणा के 22 जिलों को सीधे जोड़ेगा।

पहले गोरखपुर–शामली, फिर पानीपत और अब कुशीनगर

शुरुआत में यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शामली तक प्रस्तावित था। बाद में इसे पानीपत तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब एक और अहम निर्णय के तहत इसे कुशीनगर की सीमा में सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए एलाइनमेंट का काम तेजी से चल रहा है।

एलाइनमेंट और डिजाइन का काम तेज

एनएचएआई के अनुसार, अगले महीने तक एलाइनमेंट का काम पूरा कर डिजाइन तैयार कर लिया जाएगा। गोरखपुर की सीमा में सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे जगदीशपुर–कोनी के पास तक आएगा, लेकिन वहां जगह की उपलब्धता न होने के कारण पानीपत एक्सप्रेसवे को खुरहुरिया–बलुआ गांव के पास जोड़ने की योजना है।

शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में दामाद की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार Read More शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में दामाद की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, 2026 में शुरू होगा निर्माण

यह पूरा प्रोजेक्ट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तौर पर विकसित किया जाएगा, जिससे पेड़ों की कटाई न्यूनतम रखी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, कुशीनगर में यह सड़क करीब 21 गांवों से होकर गुजरेगी, जबकि गोरखपुर में 46 गांव इसके दायरे में आएंगे। एलाइनमेंट तय होने के बाद गांवों की संख्या में बदलाव संभव है।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और 2026 में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

फोरलेन चौड़ाई और तकनीकी विवरण

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल के अनुसार, “पानीपत–गोरखपुर एक्सप्रेसवे को अब कुशीनगर जिले तक ले जाया जाएगा। फरवरी तक एलाइनमेंट पूरा कर लिया जाएगा। फोरलेन की चौड़ाई कहीं 60 मीटर तो कहीं 70 मीटर होगी।”

धूप की प्रखरता से गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे जाने से बढ़ी ग्रामीणों की पेयजल समस्या Read More धूप की प्रखरता से गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे जाने से बढ़ी ग्रामीणों की पेयजल समस्या

यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, संभल, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और पानीपत।

कुशीनगर में इन गांवों से गुजरेगी सड़क

कुशीनगर जिले में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे रामपुर, अगया, होलिया, रामपुर माफी, मगडिहा, सिंदुरिया विशुनपुर, घोड़ादेउर, खुरहुरिया, बलुआ, तुर्कडिहा, बिंदुआर, सहजौली, सेंदुआर, मुंडेरा, खोट्ठा, सिहुलिया, टिकर, छपिया, बेलवा खुर्द, महुअवा और अहिरौली गांवों से होकर गुजरेगा।

यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ यात्रा समय घटाएगा, बल्कि पूर्वांचल और हरियाणा के बीच आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देने वाला साबित होगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments