Haryana Weather: हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन शीतलहर से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

कई जिलों में सर्द रात, तापमान सामान्य से नीचे

बीती रात चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, अंबाला में 8.3 डिग्री, हिसार में 7.7 डिग्री, करनाल में 6.5 डिग्री और रोहतक में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदाबाद में तापमान 7.5 डिग्री और गुरुग्राम में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सिरसा में 5.7 डिग्री और भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

अगले 48 घंटे तक शीतलहर का अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों तक शीतलहर और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में रात का तापमान शून्य के करीब भी पहुंच सकता है, जिससे पाला जमने के हालात बन रहे हैं।

आज के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज, 6 जनवरी के लिए हरियाणा में यलो अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर और तेज हो गया है। दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। सोनीपत और आसपास के जिलों में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को कंपकपी छूट रही है। कैथल में हल्का कोहरा छाया हुआ है, जबकि महेंद्रगढ़ में घना कोहरा देखने को मिला।

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन  Read More Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन

8 जनवरी के बाद मिल सकती है हल्की राहत

मौसम विभाग के मुताबिक 8 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है, लेकिन तब तक सुबह और रात के समय शीतलहर का असर बना रहेगा। खासतौर पर दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में पाला गिरने और शीतलहर की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।

संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल Read More संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल

नारनौल रही सबसे ठंडी, सोनीपत रहा अपेक्षाकृत गर्म

प्रदेश में बीती रात नारनौल की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। दूसरे स्थान पर हिसार रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोनीपत एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया और यहां न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत, शिनाख्त नहीं Read More चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत, शिनाख्त नहीं

शीत हवाओं से बढ़ेगी ठंड: मौसम विशेषज्ञ

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं के चलते रात्रि तापमान में गिरावट बनी हुई है। नमी के कारण उत्तर और दक्षिणी हरियाणा में सुबह और देर रात घनी धुंध व कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव के साथ हल्की से मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे ठंड का असर बना रहेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें