Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय ठंड इतनी ज्यादा हो रही है कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और आफत भरा अलर्ट जारी किया है। भीषण शीतलहर के बीच उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 15 से ज्यादा शहरों में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। खासतौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिक रह सकती है।
कश्मीर के डोडा, बडगाम और शोपियां की ऊंची पहाड़ियों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के कई हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं तमिलनाडु में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

15 से अधिक शहरों में शीतलहर का कहर

उत्तर भारत के करीब 15 शहरों और जिलों में मंगलवार को शीतलहर का खतरनाक असर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, अमेठी और आगरा में ठंड का प्रकोप तेज रहेगा।
दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून में भी शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। पंजाब के मोगा, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर में सुबह के समय शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 6 जनवरी को शीतलहर और घने कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है। सुबह के समय यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ Read More Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को घना कोहरा और शीतलहर परेशानी बढ़ाएगी। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, इटावा, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

बिहार और झारखंड में कोहरे का कहर

बिहार में सुबह के समय घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहेगा। पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, गया और जहानाबाद में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में घने कोहरे का अलर्ट है।

फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सरकारों को नोटिस Read More फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सरकारों को नोटिस

रखंड में भी 10 से अधिक जिलों—रांची, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और रामगढ़—में घना कोहरा छाने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों में ठंड और बर्फबारी

उत्तराखंड में कुछ इलाकों में पाला पड़ने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। नैनीताल में तापमान 14 से 3 डिग्री और देहरादून में 17 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में चंबा और मनाली में हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में और गिरावट आएगी। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 6 और न्यूनतम माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल

राजस्थान में 6 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। सीकर, सिरोही, पाली और चुरू में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। भोपाल में अधिकतम 21 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पंचमढ़ी और नौगांव में तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ठंड को देखते हुए प्रदेश के 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments