भारत रत्न की जन्म शताब्दी पर आयोजित प्रदर्शनी का हुआ समापन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती शताब्दी वर्ष पर कलेक्ट्रेट स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बाल विहार पार्क में अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी का समापन बुधवार को देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में समारोह पूर्व संपन्न हुआ।

प्रदर्शनी के समापन समारोह में उपस्थित जन समूह को आंग्ल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बधाई देते हुए अटल बिहारी वाजपेई की व्यक्तित्व और कृतित्व पर स्वरचित कविता का पाठ करते हुए कहा कि अटल बिहारी बाजपेई भारतीय राजनीति में उस पीढ़ी के प्रतिनिधि थे, जिन्होंने सत्ता को लक्ष्य नहीं साधन माना। 1940 के दशक में जब देश स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत था, बल्कि जीवन दृष्टि था।1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की तो अटल बिहारी वाजपेई उसके वैचारिक और सांगठनिक स्तम्भ बने। 1957 में अटल जी ने बलरामपुर लोक सभा से चुनाव लड़ कर जीत हासिल किया था। पहली बार 1996 में 13 दिन प्रधानमंत्री थे।1998 में पुनः प्रधानमंत्री बनने पर परमाणु परीक्षण कर आत्मनिर्भर सुरक्षा नीति की घोषणा की। अटल जी के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत की सेना ने कारगिल युद्ध को जीत कर पाकिस्तानी सैनिकों को परास्त किया था।

उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी जी की कविता और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर रचनाओं को प्रस्तुत किया। जिसका संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया। समापन समारोह में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, कपिल देव वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, मौसम वर्मा, पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, शासकीय अधिवक्ता राकेश सिंह, विद्यावती राजभर,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, के के मिश्र, भाजपा नेता विवेक मौर्य, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, श्रीकांत कन्नौजिया, नंद कुमार तिवारी राना, राजकुमार सेठ, धीरेंद्र सिंह, सतपाल पटेल, विजय विश्वकर्मा, राम किशोर राजभर, अंजू पाण्डेय, जगदीश राजभर, गौरव श्रीवास्तव, शुभम पाण्डेय, शशि द्विवेदी, अरविंद उपाध्याय, रानेश पाण्डेय, आनंद श्रीवास्तव, मंजू मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, उमा शंकर सिंह आदि शामिल रहे।

Post Comments

Comments