लिपिक श्रीराम गिरी को मिली भावभीनी विदाई, जिलाधिकारी ने कार्यशैली की सराहना की

जिलाधिकारी ने श्रीराम गिरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश- 

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के बिल लिपिक श्रीराम गिरी को उनकी सरकारी सेवा पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने श्रीराम गिरी के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की।

IMG_20251231_194340

मनोरमा की पुकार बनाम प्रशासनिक खामोशी , अब सड़क पर उतरा जनसंकल्प! Read More मनोरमा की पुकार बनाम प्रशासनिक खामोशी , अब सड़क पर उतरा जनसंकल्प!

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीराम गिरी का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा शासकीय सेवा में इन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं, उन्होंने उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया। विशेष रूप से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के देयकों का समय से भुगतान सुनिश्चित करना उनकी कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।

सोनभद्र में जनसेवा की नई मिसाल, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार के प्रयासों से मिली नई ट्रेन की सौगात Read More सोनभद्र में जनसेवा की नई मिसाल, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार के प्रयासों से मिली नई ट्रेन की सौगात

IMG-20251231-WA0051

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Read More अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति एक सतत प्रक्रिया है। जिस दिन कोई व्यक्ति सेवा में आता है, उसी दिन उसकी सेवानिवृत्ति की तिथि भी तय हो जाती है, फिर भी विदाई का क्षण हमेशा भावुक करने वाला होता है। समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने श्रीराम गिरी को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

प्रशासन की ओर से उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्रीराम गिरी के साथ बिताए गए समय और उनके व्यवहार की सराहना की। विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर सुरेश कुमार राय और प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व की सराहना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सुरेश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामूद्दीन, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ई.डी.एम. दिव्यतोष मिश्रा, राजीव कुमार शुक्ला, ओ.एस.डी. राम अधार, उमानाथ पाण्डेय, अनन्त राम, अमूल्य वर्मा, नाजिर बाबू लाल, ओमकार यादव और मूरारी गिरी सहित भारी संख्या में कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments