Haryana Weather: हरियाणा में तीसरे दिन भी घनी धुंध, इस दिन से बदलेगा मौसम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार तीसरे दिन भी घनी धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई।

कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं कई स्थानों पर सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

NH-152D पर भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में बीती देर रात घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-152D पर 3 पिकअप और 3 ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

नारनौल सबसे ठंडा, तापमान सामान्य से नीचे

प्रदेश में ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीती रात नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा।

आवारा कुत्तों के हमले में 32 भेड़ों की मौत Read More आवारा कुत्तों के हमले में 32 भेड़ों की मौत

हालांकि हिसार में मंगलवार को कुछ राहत देखने को मिली। यहां न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 5.8 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले रविवार और सोमवार को हिसार की रातें प्रदेश में सबसे ठंडी रहीं थीं, जहां तापमान 2.1 डिग्री तक गिर गया था।

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

गुरुग्राम में सबसे ज्यादा गिरावट

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 24 घंटे में 1.6 डिग्री की सबसे अधिक गिरावट रिकॉर्ड की गई।
वहीं, नूंह में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 10.2 डिग्री रहा। अंबाला, नूंह और करनाल ऐसे जिले रहे, जहां रात का तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया।

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, योगी की बैठकों से भाजपा ने बदली चुनावी चाल Read More यूपी चुनाव की तैयारी तेज, योगी की बैठकों से भाजपा ने बदली चुनावी चाल

नए साल के जश्न के बीच बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होगी, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा।

31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इससे नए साल पर ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

दिन का तापमान भी गिरा

सोमवार को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला हिसार रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम दर्ज किया गया।
वहीं, सिरसा और भिवानी में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा और ये प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

एक्सपर्ट की राय: 2 जनवरी तक बदला-बदला रहेगा मौसम

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 2 जनवरी तक परिवर्तनशील बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। इसके बाद 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट, रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से सुबह के समय घनी धुंध बने रहने के आसार हैं।

स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टियां

ठंड और कोहरे को देखते हुए हरियाणा सरकार पहले ही स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान कर चुकी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments