Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज़ी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक दोनों कीमती धातुएं लगातार नए ऑल-टाइम हाई बना रही हैं। लगभग हर हफ्ते सोने और चांदी के दाम बढ़ रहे हैं और इस हफ्ते भी कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम लोगों की भी दिलचस्पी बढ़ गई है।

इस हफ्ते सोने की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते सप्ताह के मुकाबले 24 कैरेट सोना 7,040 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 6,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इससे साफ है कि सोना लगातार मजबूत रुख बनाए हुए है।

चांदी की बात करें तो इसमें सोने से भी ज्यादा तेज उछाल देखने को मिला है। इस हफ्ते 1 किलो चांदी की कीमत में 37,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो हाल के समय की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी मानी जा रही है।

नैडी़ कठारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने की जांच की मांग।  Read More नैडी़ कठारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने की जांच की मांग। 

आज यानी 28 दिसंबर, रविवार को घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में अब तक चांदी की कीमतों में करीब 163.5 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के दाम बढ़कर 75.63 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए हैं।

विकसित भारत @2047 के निर्माण का नेतृत्व करें युवा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक सम्मेलन में जुटे 1500 से अधिक जांबाज Read More विकसित भारत @2047 के निर्माण का नेतृत्व करें युवा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक सम्मेलन में जुटे 1500 से अधिक जांबाज

सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,220 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन Read More विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन

इसी तरह पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें लगभग समान रहीं। यहां 24 कैरेट सोना 1,41,220 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल बाजार के संकेत यही बताते हैं कि आने वाले समय में भी कीमती धातुओं के दाम ऊंचे बने रह सकते हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments