Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरे का डबल अटैक, ये अलर्ट हुआ जारी
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमें से 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 21 दिसंबर के बाद ही कोहरे से राहत मिलने की संभावना है। बीते कुछ दिनों में अचानक धुंध और कोहरे के कारण सड़कों पर कई हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बुधवार को महेंद्रगढ़ का नारनौल 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात की ओस और सुबह के घने कोहरे की वजह से ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
Read More Hisar Airport: हरियाणा में धुंध के चलते हिसार एयरपोर्ट पर बदला विंटर शेड्यूल, दिल्ली की फ्लाइट रद्दप्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी (AWS) में 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सिरसा में 25.1 डिग्री और फरीदाबाद में 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके विपरीत पंचकूला में दिन का तापमान सबसे कम रहा, जहां अधिकतम तापमान सिर्फ 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में ठंड में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पंचकूला (-6.5 डिग्री) और करनाल (-5.2 डिग्री) में दर्ज की गई।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 20 दिसंबर तक खुश्क और परिवर्तनशील बना रहेगा। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
Read More Haryana: हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती, आज होगा घुटने का ऑपरेशनडॉ. खीचड़ के अनुसार 18 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ आंशिक रूप से सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 18 से 20 दिसंबर के बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना जताई गई है।

Comment List