पचपेड़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न मामलों में 08 वारंटियों की गिरफ्तारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पचपेड़वा, बलरामपुर। अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचपेड़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को पुलिस टीम ने विभिन्न वादों में वांछित 08 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया।
 
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में धर्मेन्द्र प्रताप पाठक निवासी मदरहवा कला, मो. शफी, चौधरी, शिरताज निवासी ग्राम रामनगर, अख्तर अली निवासी वार्ड संख्या 14 पुरानी बाजार, बेचन बंजारा निवासी बरगदवा सैफ, राजेन्द्र एवं त्रिवेणी निवासी ग्राम पिपरिहा जमुनी डीह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त लंबे समय से वांछित थे और विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट लंबित थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमाकांत त्रिपाठी, उपनिरीक्षक इन्द्रेश यादव, उपनिरीक्षक अमित चौरसिया, उपनिरीक्षक अर्जुन प्रसाद यादव सहित हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की टीम सक्रिय रही। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और आगामी दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments