Haryana: हरियाणा में अब ऑटोमेटिक बनेगी बुढ़ापा पेंशन, सरकारी कार्यालयों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Haryana: हरियाणा में अब ऑटोमेटिक बनेगी बुढ़ापा पेंशन, सरकारी कार्यालयों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Haryana Old Age Pension: हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार द्वारा बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और रोजमर्रा के खर्चों को निपटाने के लिए वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना को शुरु किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता मुहैया कराना है।

पात्रता

ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है उन्हें योजना का लाभ मिलता है।
इस योजना के तहत, लाभार्थियों को हर महीने निश्चित मासिक पेंशन राशि दी जाती है।

इस राशि को सरकार द्वारा समय- समय पर बढ़ाया जाता है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है।

इतनी मिलती है पेंशन

सरकार द्वारा इस योजना के तहत, पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को फिलहाल हर महीने 3000 रुपये की पेंशन राशि दी जाती है, जिसे बढ़ाकर अब 3200 रुपये कर दिया गया है। यह राशि उनके बैंक खातों में हर महीने भेज दी जाती है। इस राशि को आवेदक अपनी सहूलियत के हिसाब से बैंक में जाकर निकलवा सकते हैं।

Haryana: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत Read More Haryana: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत

ऐसे मिलेगा पेंशन का लाभ

पेंशन योजना के लाभ लेने के लिए बुजु्र्गों को कहीं पर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पहले वृद्धावस्था पेंशन की प्रक्रिया काफी लंबी होती थी। लेकिन अब प्रदेश के बुजुर्गों को पेंशन उनकी फैमिली आईडी में दर्ज उम्र के हिसाब अपने आप बन जाती है। पेंशन की रकम आवेदकों के परिवार पहचान पत्र में दर्ज बैंक खातों में हर महीने डाल दी जाती है।

Tractor Subsidy: हरियाणा सरकार ट्रैक्टर खरीदेने पर दे रही 3 लाख रुपये की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ Read More Tractor Subsidy: हरियाणा सरकार ट्रैक्टर खरीदेने पर दे रही 3 लाख रुपये की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel