Cold Wave Alert: उतर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी

Cold Wave Alert: उतर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी

Cold Wave Alert: चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण दक्षिण भारत में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। 3 दिसंबर को भी उत्तरी तटीय तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच दक्षिण भारत बारिश से जूझ रहा है, वहीं उत्तर भारत में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलेगी। इसके अलावा 4 से 6 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में और 6 व 7 दिसंबर को झारखंड में भी शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद तापमान स्थिर रह सकता है। मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में यहां भी 2–3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

इसके अलावा 4 और 5 दिसंबर को असम, मेघालय और ओडिशा में, तथा 4 से 6 दिसंबर के बीच नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।

Highway and Expressway: हाईवे और एक्सप्रेसवे में क्या अंतर होता है, जाने दोनों की स्पीड लिमिट ? Read More Highway and Expressway: हाईवे और एक्सप्रेसवे में क्या अंतर होता है, जाने दोनों की स्पीड लिमिट ?

पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Renault Kwid: इस स्टाइलिश कार पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, मिलेगा 65 हजार रुपये तक का फायदा Read More Renault Kwid: इस स्टाइलिश कार पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, मिलेगा 65 हजार रुपये तक का फायदा

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel