Public Holiday: 25 नवंबर को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Public Holiday: नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर कई राज्यों में 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन, दिल्ली सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

चंडीगढ़ में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे

चंडीगढ़ प्रशासन ने घोषणा करते हुए बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसमें सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। प्रशासन ने इसे एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दिवस मानते हुए अवकाश की पुष्टि की है।

इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। Read More इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

दिल्ली में स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें क्या है वजह Read More RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें क्या है वजह

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पवित्र मौके पर 25 नवंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट मामले में क्लासिफाइड फाइलों पर सीबीआई  को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश Read More ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट मामले में क्लासिफाइड फाइलों पर सीबीआई  को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि गुरु साहिब का साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता का संदेश पूरे समाज को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। दिल्ली में इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में अवकाश की तारीख में बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन शासन ने तारीख बदलकर इसे 25 नवंबर कर दिया है।

प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) मनीष चौहान ने बताया कि शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अवकाश की संशोधित तिथि को मंजूरी दी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments