Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, चेक करें 21 नवंबर के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: 21 नवंबर 2025 को सोने के भाव में लगातार दूसरी बार नरमी दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेत और डॉलर की मजबूती ने भारतीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव डाला। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड सस्ता हो गया। चांदी के रेट में भी गिरावट जारी रही, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल है।

21 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,14,040 रुपये पर रहा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 1,24,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही रुझान देखा गया।

मुख्य शहरों में सोने का भाव (रुपये/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,14,040 1,24,400
मुंबई 1,13,890 1,24,250
अहमदाबाद 1,13,940 1,24,300
चेन्नई 1,13,890 1,24,250
कोलकाता 1,13,890 1,24,250
हैदराबाद 1,13,890 1,24,250
जयपुर 1,14,040 1,24,400
भोपाल 1,13,940 1,24,300
लखनऊ 1,14,040 1,24,400
चंडीगढ़ 1,14,040 1,24,400

भविष्य में सोने के रेट का अनुमान

RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें क्या है वजह Read More RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें क्या है वजह

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोने का भाव 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं ANZ के अनुसार अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच सकता है।

इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। Read More इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

चांदी के दाम भी गिरे

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। 21 नवंबर को चांदी का भाव घटकर 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 50.73 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में भी गिरावट

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 355 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 1,22,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी के वायदा भाव में भी 2,111 रुपये की तेज गिरावट हुई, और इसकी कीमत 1,52,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments