School Holiday: 24 नवंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

School Holiday: दशहरा और दिवाली की लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल और कॉलेज नवंबर में फिर से खुल गए हैं। अब लोग अगली छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं। इस बार 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिन अवकाश घोषित किया है। सरकारी कैलेंडर के अनुसार, इस दिन गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान इस दिन बंद रहेंगे। शहीदी दिवस के मौके पर न तो क्लास लगेंगी और न ही अन्य शैक्षणिक काम होंगे। इस साल 24 नवंबर सोमवार को पड़ने के कारण छात्रों को लगातार दो दिन का आराम मिलेगा, क्योंकि 23 नवंबर रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश भी रहेगा। basiceducation.up.gov.in पर इस दिन को निर्बन्धित अवकाश बताया गया है।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस का महत्व

बेलन बरौधा के  सचिव के द्वारा आईजीआरएस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने पर  नाराज  पीड़ित Read More बेलन बरौधा के  सचिव के द्वारा आईजीआरएस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने पर  नाराज  पीड़ित

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस हर साल उनके साहस और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। 1675 में गुरु तेग बहादुर ने धर्म, मानवता और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने औरंगजेब द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन के विरोध में अपने प्राण न्योछावर किए। यह दिन उनके अदम्य साहस और मानवीय मूल्यों के सम्मान में मनाया जाता है।

सोशल मीडिया की बढ़ती दखल से रिश्तों में दरार, टूटती शादियों की नई वजह बन रहा डिजिटल संसार Read More सोशल मीडिया की बढ़ती दखल से रिश्तों में दरार, टूटती शादियों की नई वजह बन रहा डिजिटल संसार

दिसंबर में स्कूलों की छुट्टियाँ

नहर मार्ग की सड़क ग्रामीणों और राहगीरों के लिए बनी है जोख़िम  Read More नहर मार्ग की सड़क ग्रामीणों और राहगीरों के लिए बनी है जोख़िम

दिसंबर में भी छात्रों को लंबा आराम मिलेगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा, शीतकालीन अवकाश और ठंड के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन आवश्यकतानुसार अतिरिक्त छुट्टी घोषित कर सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments