दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

सपा संस्थापक स्व0 मुलायम सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
 
हमीरपुर :– सुमेरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बिरखेरा के ब्रह्मदेव मेंला में आयोजित विशाल दंगल में नामीगिरामी पहलवानों के मध्य रोमांचक कुश्तियां हुई। इस मौके पर सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिरखेरा प्रधान अशोक कुमार यादव ने ब्रह्मदेव बाबा मेले में विशाल दंगल का आयोजन कराया। इस मौके पर सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण सपा नेता पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ममना एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।
1000450937
इस मौके पर आयोजित विशाल दंगल में श्याम बांदा ने जयसिंह जालौन को हराया। महिला पहलवान अन्नू कानपुर ने जय सिंह जालौन को जोरदार पटकनी दी। कुलदीप टेढा ने लालमन फतेहपुर को हराया। आशीष मुंडेरा, मोहित तिलसरस, कल्लू इंगोहटा, कुलदीप टेढा, श्याम बांदा, अतर सिंह हमीरपुर, विनय धौहल, राधेश्याम मिरगहनी, अन्नू कानपुर, नैना लखनऊ, कल्लू इंगोहटा, लालमन फतेहपुर के मध्य हुई कुश्तियां बराबरी पर छूट गई। रैफरी की भूमिका रामकिशुन नन्ना सुमेरपुर, सूरजपाल सिंह तिलसरस ने निभाई। संचालन सुरेश यादव दपसौरा एवं वीरेंद्र पहलवान टेढ़ा ने किया।
1000450935
इस मौके पर दंगल के आयोजक अशोक कुमार यादव, सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव, बदलू फौजी, रमाशंकर यादव, अजय पाल साहू, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, अनुज गुप्ता, राजेश सविता, रामदत्त यादव, सिद्ध गोपाल यादव, अरुण सिंह यादव, वेद प्रकाश वर्मा, नोखे लाल यादव, रामेश्वर निषाद, जयराम यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel