नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
रीता वर्मा प्रजापति बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश महासचिव
भदोही।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रिबू श्रीवास्तव ने भदोही की पूर्व जिलाध्यक्ष रीता वर्मा प्रजापति को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव रीता वर्मा प्रजापति के समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए फूलमालाओं से लाद दिया। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने और महिलाओं के हक व अधिकारों की लड़ाई को और सशक्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।पार्टीजनों का मानना है कि रीता वर्मा प्रजापति के अनुभव व संगठन कौशल से महिला मोर्चा को और मजबूती मिलेगी।
स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, विधायक जाहिद बेग, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी, पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, जिलामहासचिव हृदय नारायण प्रजापति, वि.स. अध्यक्ष भदोही संतोष यादव, वि.स. अध्यक्ष ज्ञानपुर लालचंद बिद, वि.स. अध्यक्ष औराई केशनारायण प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव, कमलेश यादव, सलाउद्दीन अंसारी, गामा प्रसाद यादव, प्रदीप वियोगी, पवन विश्वकर्मा, कमलाशंकर महतो, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष काशीनाथ पाल, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष दिलीप भीम कनौजिया, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष गुलाब पाल, संतोष यादव, बैजनाथ यादव, राम सिंह, कमलेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments