नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० इंदिरा गांधी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
स्वतंत्र प्रभात
बलरामपुर।
कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने किया। जयंती कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलरामपुर सदर धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि “इंदिरा गांधी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और भारत की एकता-संप्रभुता को मजबूत करने के लिए समर्पित था। उनकी दूरदर्शिता, साहस और निर्णायक नेतृत्व आज भी देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।” इसी तरह पूर्व ब्लाक प्रमुख राज बहादुरयादव ने कहा कि “इंदिरा गांधी जी ने हमेशा गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
उनके योगदान को कांग्रेस पार्टी कभी भुला नहीं सकती।” उक्त कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार उपाध्याय ने की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित केदारनाथ पांडे पूर्व प्रत्याशी तुलसीपुर उमाशंकर तिवारी डॉक्टर हामिद खलीलुल्लाह अख्तर खान दिलशाद हुसैन अखिलेश प्रसाद मिश्रा मोहम्मद जमील प्रकाश भाई मोहम्मद हुसैन पूर्व प्रधान अमरिंदर कुमार उर्फ लल्लू राजू उपाध्याय विशाल कश्यप प्रभारी कंट्रोल रूम बृजेश चौहान सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उक्त जयंती समारोह में बड़ी संख्या में भाग लिया और राष्ट्रीय नायकों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Comments