ट्रेन की चपेट में आने से मां- बेटी की हुई मौत घर में मचा कोहराम, मेला देखने जा रही थी, ट्रैक किनारे चलते समय हुआ हादसा 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीतापुर
 
सीतापुर में बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गई सोनी राजपूत (40) पत्नी नवल किशोर लोध अपनी बेटी पिंकी के साथ हरगांव में लगे वतीर्थ मेले के दर्शन करने घर से निकली थीं। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है।
 
जानकारी के अनुसार मां-बेटी रेलवे लाइन के किनारे हॉल्ट की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक आई ट्रेन दोनों को अपनी चपेट में लेती हुई निकल गई। हादसा इतना भीषण था कि सोनी राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
 
गंभीर हालत में पिंकी को जिला अस्पताल सीतापुर ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसने भी दम तोड़ दिया हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मां-बेटी किस परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पहुंचीं!!
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें