नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि ने किया केदारूत पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वेटर का वितरण
बरही, हज़ारीबाग,
झारखंड
बरही प्रखंड अंतर्गत केदारूत पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। यह वितरण मुखिया सरिता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव ने अपने हाथों से वितरण किया केदारूत मुखिया सरिता देवी ने बताया कि केदारूत आंगनबाड़ी केंद्र भाग- 1, 25 बच्चों कजरा आंगनबाड़ी केंद्र में 25 कटिऔन आंगनबाड़ी केंद्र 35 नन्हे- मुन्हे बच्चों के बीच ठंड को देखते स्वेटर का वितरण किया गया है।
मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पहली शिक्षा दी जाती है, जहां केंद्र की सेविकाओं के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के अलावा गर्भवती, धात्री महिलाओं को गृह भ्रमण कर पूरक पोषाहार लेने और खान पान के बारे में जानकारी दी जाती है। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने बताया कि ठंड को देखते हुए संबंधित विभाग के द्वारा गरम स्वेटर उपलब्ध कराया गया है
मौके पर उपस्थित मुखिया सरिता देवी मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह केदारुत आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका अनिता देवी कजरा आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका अस्मिता देवी कटिऔन आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका चन्चू देवी ममता देवी रेखा देवी रामवृक्ष सिंह रिंकू देवी संजय सिंह सहित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे एवं अभिभावक मौजूद थे।


Comments