नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मदर्स लर्निंग पब्लिक स्कूल, रिखिया में नमिता बसु पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
देवघर,
झारखंड
सुबह से ही स्कूल परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में प्राथमिक से लेकर उच्च वर्ग तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया और सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय तथा रचनात्मक विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपूर्ण चित्र प्रस्तुत किए। बच्चों की कल्पनाशक्ति, रंगों का संयोजन और चित्रांकन की बारीकियों ने अतिथियों एवं अभिभावकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना तथा अभिव्यक्ति के नए अवसर उपलब्ध कराना है। प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी सोच को व्यापक बनाते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न वर्गों के विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आदर्श लक्ष्य ने कहा कि “कला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास की महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा है। आज बच्चों ने अपनी जो कल्पनाशीलता और रचनात्मकता प्रदर्शित की है, वह देवघर के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकेत है।”
उन्होंने आगे कहा कि विद्यालयों में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं और उनके कौशल को निखारने में सहायक होती हैं। साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। विजेता छात्रों में पुरस्कार प्राप्त करने की खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Comments