Train Canceled: हरियाणा में ये ट्रेनें हुई रद्द, इनका बदला गया रूट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Train Canceled: हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में दिल्ली–रोहतक रेल मार्ग पर आज बड़ा मेगा ब्लॉक लागू किया गया है। शकूर बस्ती–भटिंडा रेल लाइन पर बराही–सांखौल फाटक के पास ड्रेन के पुल नंबर 62 पर आरसीसी स्लैब रखने का काम चल रहा है। इसी वजह से बहादुरगढ़–आसौदा सेक्शन में सुबह 10:15 बजे से शाम 5:45 बजे तक कुल 7 घंटे 30 मिनट तक रेल संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

मेगा ब्लॉक की शुरुआत गाड़ी संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस और 20409 दिल्ली सराय रोहिल्ला–भटिंडा इंटरसिटी के बहादुरगढ़ से गुजरने के बाद की गई। रेलवे ने बताया कि इस ब्लॉक के चलते 13 ट्रेनें आज रद्द रहेंगी, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यात्रियों को मजबूरी में मेट्रो या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

20 नवंबर तक बंद रहेगा बराही–सांखौल रेलवे फाटक

पुल नंबर 62 पर काम जारी होने की वजह से बहादुरगढ़ क्षेत्र का बराही–सांखौल रेलवे फाटक भी 20 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। इससे आसौदा, बराही, सांखौल और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सीएजी ने महाराष्ट्र में 891 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की ओर इशारा किया, 10,000 से ज़्यादा ऑडिट सवालों को नज़रअंदाज़ किया गया Read More सीएजी ने महाराष्ट्र में 891 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की ओर इशारा किया, 10,000 से ज़्यादा ऑडिट सवालों को नज़रअंदाज़ किया गया

ग्रामीणों का कहना है कि फाटक बंद होने से उन्हें रोजाना कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इससे स्कूली बच्चों, किसानों और दफ्तर जाने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी Read More सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी

पिछले दिनों बिना नोटिस लगाए गए ब्लॉक के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार दिल्ली–रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति की मांग पर रेलवे ने पहले ही नोटिस जारी कर दिया।

मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा? Read More मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा?

समिति ने 18 और 19 नवंबर को ज्यादा भीड़ को देखते हुए ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर तक मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग भी की थी, लेकिन मेट्रो के पास पर्याप्त ट्रेनें न होने की वजह से यह संभव नहीं हो सका। इसलिए आज यात्रियों को अतिरिक्त सफर और असुविधा झेलनी पड़ रही है।

आज रद्द की गई ट्रेनें

  • 64912 ईएमयू (रोहतक–दिल्ली)

  • 54032 डीजे पैसेंजर

  • 64932 जींद–दिल्ली ईएमयू

  • 64915 ईएमयू (दिल्ली–रोहतक)

  • 54031 दिल्ली–जींद पैसेंजर

  • 14323/24 बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में)

  • 54035 जाखल पैसेंजर

  • 64931 दिल्ली–जींद ईएमयू

मार्ग बदली या आंशिक रद्द ट्रेनें

  • 14732 किसान एक्सप्रेस और 12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस केवल रोहतक तक आएंगी, दिल्ली नहीं जाएंगी।

  • 14731 किसान एक्सप्रेस और 12481 इंटरसिटी एक्सप्रेस अपनी यात्रा रोहतक से शुरू करेंगी।

  • 16032 अंडमान एक्सप्रेस वाया गोहाना–सोनीपत होकर नई दिल्ली जाएगी, वापस रोहतक नहीं आएगी।

  • अवध–आसाम एक्सप्रेस शकूर बस्ती–घेवरा के बीच 50 मिनट तक रोकी जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments