नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सपा प्रत्याशी अफजाल कौशर की अध्यक्षता में जाम को लेकर उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला को सौपा ज्ञापन
बिसवां सीतापुर
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सपा प्रत्याशी अफजाल कौशर की अगुवाई में कस्बे में लगने वाले जाम को लेकर ज्ञापन उप जिला अधिकारी शिखा शुक्ला को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है। कि गन्ने की गाड़ियों के कारण अक्सर नगर में जाम लग रहा है। जिससे आम जनमानस परेशान हो रहा है साथ ही व्यापार भी प्रभावित है ।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि गन्ने की गाड़ियों में रेडियम प्लेट नहीं लगी है। जिसके चलते अंधेरे में सामने से आने वाली गाड़ियां नजर नहीं आती। जिसके चलते अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार होते है ।कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र से कस्बे को आने वालों मे दुर्घटनाएं होने का भय बना रहता है । उन्होंने सभी गन्ने की गाड़ियों में रेडियम प्लेट लगाने की भी बात मांग पत्र मे कही है। ज्ञापन देने वालों में श्याम सिंह यादव, नूर नेता, अनिल मिश्रा, सावेज अंसारी, लुकमान अली, अयूब खान, शिव प्रताप वर्मा, धर्मेंद्र सिंह सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments