आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवंबर से, हर पंचायत में लगेगा शिविर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग,
झारखंड
 
सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत अब समाज के अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेगा। यह विशेष जनकल्याणकारी अभियान 21 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। बरही प्रखंड में भी इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई है।
 
प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत सचिवालय भवनों में शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे राशन कार्ड, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, मत्स्य, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में संबंधित विभागों के कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करेंगे और मौके पर ही उनका निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पात्र लाभुक को सरकारी योजना का लाभ लेने से वंचित न रहना पड़े।
 
कार्यक्रम की पंचायतवार तिथियाँ के अनुसार 21 नवंबर को बरही पूर्वी, नगर भवन बरही, 22 नवंबर पंचायत भवन भंडारों, 24 नवंबर पंचायत भवन कोल्हुआकला, 26 नवंबर पंचायत भवन विजैया, 27 नवंबर पंचायत भवन डपोक, 28 नवंबर को पंचायत भवन मलकोको, 29 नवंबर पंचायत भवन दुलमहा, 1 दिसंबर पंचायत भवन रानीचूआं, 2 दिसंबर पंचायत भवन बरसोत, 3 दिसंबर पंचायत भवन बसरिया उर्फ पंचमाधव, 4 दिसंबर पंचायत भवन करियातपुर, 5 दिसंबर – उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियाडीह धनवार,  6 दिसंबर पंचायत भवन खोड़ाहर, 8 दिसंबर पंचायत भवन केदारूत, 9 दिसंबर  पंचायत भवन गौरियाकरमा, 10 दिसंबर पंचायत भवन करसो, 11 दिसंबर पंचायत भवन रसोईया धमना, 12 दिसंबर पंचायत भवन बेंदगी, 13 दिसंबर पंचायत भवन कोनरा, 15 दिसंबर नगर भवन बरही पश्चिमी में आयोजित किया जाएगा।
 
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि यह अभियान गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को योजनाओं से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लाभुक योजनाओं का लाभ प्राप्त करेंगे और सरकारी व्यवस्था पर उनका विश्वास और मजबूत होगा। 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें