कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हजारीबाग जिले में एकजुटता, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग,
झारखंड
 
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। प्रदेश प्रभारी ने सभी को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर निर्देशित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एकजुट है और आने वाले दिनों में सभी सीटों को जीतेंगे इसके लिए हम सभी को मिलकर मजबूत होकर चलने की आवश्यकता है।
 
इसको लेकर हजारीबाग जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने, जिला स्तर पर कांग्रेस की पकड़ को और सुदृढ़ करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तय करना था। बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नाग वाला, हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी. पटेल, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, जिला ओबीसी अध्यक्ष अजय प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
 
सभी वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नाग वाला ने कहा कि हजारीबाग जिला कांग्रेस में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं एवं समस्याओं को समाधान करने की बात कही।
 
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि हजारीबाग जिला कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है और सभी नेता तथा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक साथ चलने के लिए तैयार हैं और आने वाले समय में बेहतर परिणाम दिखाएंगे। वहीं हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी पटेल ने कहा कि वे जिले के सभी कांग्रेस सदस्यों को सम्मानपूर्वक एक सूत्र में जोड़कर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
 
उनका कहना था कि जिला कांग्रेस कमेटी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि जनता तक पार्टी की विचारधारा और योजनाएं सही तरीके से पहुंच सके। ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति ने हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जे.पी. पटेल से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे हजारीबाग जिला में प्रखंड स्तर तक कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में ओबीसी मोर्चा कांग्रेस संगठन की मज़बूती में अहम भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में हजारीबाग को प्रदेश में एक मजबूत इकाई के रूप में स्थापित किया जाएगा। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हजारीबाग जिला कांग्रेस आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार गतिविधियों को तेज करेगी। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठनात्मक मजबूती के साथ कांग्रेस हजारीबाग में नई राजनीतिक ऊर्जा का संचार करेगी। 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें