New Railway Line: हरियाणा को मिली बड़ी सौगात, केंद्र ने इस रेल लाइन को दी मंजूरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Railway Line: हरियाणा के नूंह जिले के लिए एक ऐतिहासिक विकास कार्य को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित इस जिले को अब रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए नई रेल लाइन का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

रेल मंत्रालय ने दिल्ली–सोहना–नूंह–फिरोजपुर झिरका–अलवर मार्ग पर लगभग 104 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसके लिए 2,500 रुपये करोड़ की राशि जारी की गई है। इस परियोजना के तहत सात नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे और इसका निर्माण कार्य तीन वर्षों में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है, यानी इसे 2028 तक चालू करने की योजना है।

669923-railway-track

नूंह, जिसे पहले मेवात क्षेत्र के नाम से जाना जाता था, वर्ष 2005 में गुरुग्राम से अलग होकर एक नया जिला बना। अब तक यह जिला रेल नेटवर्क से जुड़ा नहीं था, जिससे आवागमन, रोजगार और औद्योगिक विकास में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

धेमाजी में दो चुनावी क्षेत्रो में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव प्रचार सभा Read More धेमाजी में दो चुनावी क्षेत्रो में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव प्रचार सभा

नई रेल लाइन से न केवल स्थानीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि औद्योगिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत शुरू की गई है, जिसमें देश के 115 अति पिछड़े जिलों के विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नूंह भी इन जिलों में शामिल है।

असम में सियासी रण और पहचान की राजनीति घुसपैठ यूसीसी और विकास के बीच चुनावी जंग तेज Read More असम में सियासी रण और पहचान की राजनीति घुसपैठ यूसीसी और विकास के बीच चुनावी जंग तेज

30_05_2025-rail_line_23951611

सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी Read More सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी

इस रेल परियोजना की मांग सबसे पहले वर्ष 1971 में तत्कालीन गुरुग्राम सांसद चौधरी तैयब हुसैन ने संसद में उठाई थी। इसके बाद कई बार यह प्रस्ताव दोहराया गया। हाल ही में भिवानी–महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी इस परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल की। आखिरकार पिछले बजट में केंद्र सरकार ने इसे औपचारिक मंजूरी दे दी।

नई रेल लाइन के पूरा होने पर दिल्ली से अलवर के बीच सोहना, नूंह और फिरोजपुर झिरका के रास्ते सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि यह परियोजना मेवात क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोलेगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments