धेमाजी में दो चुनावी क्षेत्रो में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव प्रचार सभा

भाजपा उम्मीदवार जीवन गोगोई ओर भुवन पेगू के लिए किया प्रचार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

असम धेमाजी। धेमाजी जिले में चुनावी प्रचार जोरशोर में चल रही है। गत कल असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्व शर्मा ने चुनावी प्रचार सभा के बाद आज भाजपा के स्टार कैंपेनर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने जिले की 79वीं सीसीबर गांव विधानसभा क्षेत्र मुख्तियार पंचायत के सिलाबालीगांव स्कूल खेल मैदान एक जनसभा में भाग लेकर लोगों को संबोधित करते हुए विकसित असम का नारे लगाते हुए असम के मुख्यमंत्री ने  पिछली बार असम में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन सरकार ने 165,000 बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं और 2026 में भाजपा सरकार आने पर 2 लाख और नौकरियां देने का वादा किया। असम अभी रोशन दुकानों से सरकार द्वारा चावल, चीनी, सोआ, नमक दे रहा है और आने वाले दिनों में मीठा तेल भी दिया जाएगा।
 
धेमाजी में दो चुनावी क्षेत्रो में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव प्रचार सभा
 
महिलाओं एवं किसानों को भी प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि के तरफ के किए जा रही 6000 रूपए का सहयोग राशि को बढ़ा कर वार्षिक 11 हज़ार करने की भी बात को उल्लेख किया। कांग्रेस दल को आलोचना करते हुए कहा कांग्रेस के सरकार के समय 2015 में धेमाजी में उल्फा ने बॉम्ब ब्लास्ट कराकर मासूम बच्चों की जान ले ली थी। सारों तरफ़ अशांति थी। भाजपा के सरकार में अब अमन और शांति हे असम विकास के तरफ गति की है। शांति उन्नति एवं मोदी जी के सपने साकार करने के लिए 
लोगों को सीसी बरगांव चुनाव क्षेत्र में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार जीवन गोगोई को वोट देने की अपील की। 
 
दूसरी ओर जिले की 80वीं जोनाई चुनावी क्षेत्रो के माजरबारी सर्वोदय काशीनाथ हाइ स्कूल खेल मैदान में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व विधायक भुवन पेगू के लिए ओर एक चुनावी प्रचार सभा में शामिल होकर भाजपा दल द्वारा आज असम में प्रचार किया घोषणा पत्रों के बारे में लोगों को अवगत किया और 80वीं जोनाई चुनावी क्षेत्रो में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार भुवन पेगू को कमल के प्रतीक पर वोट देने के लिए आह्वान किया। सभा में  भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार जीवन गोगोई, भुवन पेगू,स्टार कैंपेनर पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, ​​पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, छत्तीसगढ़ के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अरुण चाउ ,जिला  भाजपा के अध्यक्ष रूपा कमान,  बिभूति भुइयां गंगा पेगु, लावण्या दले पाईट सहित भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

About The Author

Post Comments

Comments