Haryana: हरियाणा दिवस पर निजी स्कूल खुला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा दिवस के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित होने के बावजूद फतेहाबाद रोड स्थित एक निजी स्कूल खोल दिए जाने के मामले में अब कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शशि प्रकाश ने इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई डीईओ कार्यालय की ओर से की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने हरियाणा दिवस (1 नवंबर) पर राजकीय अवकाश घोषित किया था, जिसके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रहना था। इसके बावजूद रतिया के फतेहाबाद रोड पर स्थित एक निजी स्कूल खुला पाया गया, जहां अध्यापक नियमित कक्षाएं ले रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीश कुमार को मौके पर जांच के लिए भेजा।

निरीक्षण के दौरान स्कूल में पढ़ाई जारी पाई गई। बीडीपीओ ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। इसके बाद एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट बीईओ को भेजी, जिन्होंने इसे विस्तृत रूप में जिला शिक्षा अधिकारी को अग्रसारित कर दिया। आगे की कार्रवाई डीईओ की ओर से नियमों के अनुसार की जाएगी।

विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: बाराबंकी के इचौलिया गाँव में ‘जल जीवन मिशन’ बना जन-आंदोलन, बदल गई 2100 से अधिक ग्रामीणों की तकदीर Read More विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: बाराबंकी के इचौलिया गाँव में ‘जल जीवन मिशन’ बना जन-आंदोलन, बदल गई 2100 से अधिक ग्रामीणों की तकदीर

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments