IAS Success Story: कम कद के कारण सुनने पड़े ताने, लेकिन नहीं टूट हौंसला, पहले प्रयास में बनीं IAS अफसर 

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: हमारे समाज में अक्सर लोगों को उनकी ऊंचाई, रूप-रंग या शारीरिक बनावट से आंका जाता है। लेकिन कुछ लोग इन सभी सामाजिक धारणाओं को तोड़कर अपनी पहचान खुद बनाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक शख्सियत हैं IAS आरती डोगरा, जिन्होंने महज 3.5 फीट की हाइट के बावजूद न केवल UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की, बल्कि एक ईमानदार और समर्पित अधिकारी के रूप में लाखों युवाओं के लिए मिसाल बनीं।

ias arti dogra

बचपन और शिक्षा

राजस्थान में जन्मी आरती डोगरा की शुरुआती पढ़ाई देहरादून में हुई। बचपन से ही वे पढ़ाई में अव्वल रहीं और हर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी शारीरिक ऊंचाई भले ही दूसरों से कम रही, लेकिन आत्मविश्वास और साहस ने उन्हें हमेशा ऊँचाइयों पर पहुंचाया। स्कूल के दिनों में वे हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं और यह साबित करती थीं कि सीमाएं शरीर की नहीं, सोच की होती हैं।

UPSC की तैयारी

UPSC परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में पास होने के लिए मेहनत, एकाग्रता और मानसिक दृढ़ता की जरूरत होती है। आरती डोगरा ने बिना किसी विशेष संसाधन के, अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर साल 2006 में पहली ही कोशिश में UPSC परीक्षा पास की। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई चुनौती बड़ी नहीं होती।

ias arti dogra

IAS अधिकारी बनने के बाद आरती डोगरा ने अपनी प्रशासनिक दक्षता और संवेदनशीलता से समाज में बदलाव लाने का काम किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, महिला सशक्तिकरण, और ग्रामीण विकास योजनाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यों से प्रभावित होकर लोग आज भी उन्हें “आम लोगों की अफसर” के रूप में जानते हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments