नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Delhi News: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में धमाका, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
Delhi News: दिल्ली में सोमवार दोपहर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं।
दमकल विभाग ने 20 मिनट में पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फायर अधिकारियों ने बताया कि धमाके का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में कार के अंदर रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ या सिलेंडर के फटने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
फिलहाल आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments