Haryana: हरियाणा में रोडवेज बस और कार की टक्कर, कार चालक समेत 4 लोग घायल

Haryana: हरियाणा में रोडवेज बस और कार की टक्कर, कार चालक समेत 4 लोग घायल

Haryana News: हरियाणा में यमुनानगर के खानुवाला मोड़ पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक रोडवेज बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार दो-तीन यात्रियों को भी चोटें आईं।

यमुनानगर डिपो की बस, जिसमें लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे, डारपुर की ओर जा रही थी। मुख्य रास्ता बंद होने के कारण बस को व्यासपुर से होकर लेदी मार्ग पर जाना पड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस का ड्राइवर साइड भी टूट गया।

हादसे के तुरंत बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एम्बुलेंस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कार में केवल ड्राइवर ही मौजूद था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बस में घायल तीन सवारियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, ये शहर होंगे कनेक्ट  Read More Haryana: हरियाणा के इस जिले में बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, ये शहर होंगे कनेक्ट

हादसे वाली सड़क सिंगल लेन होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच यातायात को सुचारू किया।

Haryana: हरियाणा में टीचर्स के लिए खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने लिया ये फैसला  Read More Haryana: हरियाणा में टीचर्स के लिए खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने लिया ये फैसला

बस ड्राइवर ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और अन-बैलेंस होकर सीधे बस से टकरा गई। वहीं, डायल 112 टीम ने कहा कि घटना आमने-सामने की टक्कर थी और अभी तक किसकी लापरवाही थी, यह स्पष्ट नहीं है।

Haryana: हरियाणा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क, 10 हजार एकड़ में तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Read More Haryana: हरियाणा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क, 10 हजार एकड़ में तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel