नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Kal Ka Rashifal: कल 9 नवंबर का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, जानें अपना भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 9 November 2025: 9 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों और अवसरों से भरा रहेगा। कुछ लोगों को करियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, तो वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतनी पड़ेगी, खासकर स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में। आइए जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन —
मेष राशि
धार्मिक आस्थाएं फलेंगी और मन में शांति बनी रहेगी। लाभदायक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास से दिन सुखद रहेगा।
वृष राशि
Read More Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा अच्छा, जानें 3 मार्च का राशिफल घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने घाटे से राहत मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी, नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
मिथुन राशि
चापलूस मित्रों से दूरी बनाए रखें। व्यापार में स्थिति कमजोर रह सकती है। चिंता, अपव्यय और शत्रुभय की स्थिति रहेगी। संयम और धैर्य से काम लें। जल्द ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थिति स्थिर रहेगी।
कर्क राशि
थोड़े प्रयास से कार्य सफल होंगे। घर-परिवार में मांगलिक माहौल रहेगा। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलेगा। सुबह के समय कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है, जिससे दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। शुभ कार्यों में भाग्य साथ देगा।
सिंह राशि
पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। वरिष्ठों से कहासुनी से बचें। दिनभर मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं। संयमित भाषा और व्यवहार से दिन निकालें। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें।
कन्या राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन का दिन रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ज्ञान-विज्ञान में रुचि बढ़ेगी और सम्मान प्राप्त होगा।
तुला राशि
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। सुबह के समय किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
वृश्चिक राशि
पत्नी और संतान पक्ष से चिंता संभव है। व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में थोड़ी कठिनाई रह सकती है, परंतु पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि
व्यसनों से दूर रहें। संतान की समस्याएं दूर होंगी। कामकाज में रुकावटें खत्म होंगी और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी।
मकर राशि
धन संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। काम सीमित रूप में ही बनेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। मेल-मिलाप और सहयोग से कार्य बनेंगे। सरकारी कार्यों में लाभ संभव है।
कुंभ राशि
प्रगति के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा शुभ रहेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। हालांकि आर्थिक स्थिति में थोड़ा संकोच बना रह सकता है।
मीन राशि
महत्वपूर्ण कार्य समय पर करें, सफलता मिलेगी। सक्रियता बढ़ेगी और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई वस्तु या गहने की प्राप्ति संभव है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments