Haryana: हरियाणा में 10 दिन नहीं होगी पेपरलेस रजिस्ट्री , जानें क्या है वजह
Haryana Paperless Registry: हरियाणा सरकार का पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद तकनीकी खामियों के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पहली नवंबर से शुरू हुआ यह ऑनलाइन सिस्टम राज्यभर में रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित नहीं कर पा रहा था। इस दौरान न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन रजिस्ट्री हो पाएगी, केवल आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
राजस्व विभाग को विभिन्न जिलों से शिकायतें मिली हैं कि अपलोड किए गए दस्तावेज़ काले-सफेद या धुंधले दिखाई दे रहे हैं, जिससे रजिस्ट्री क्लर्क यह पहचान नहीं कर पा रहे कि दस्तावेज़ की मूल प्रति अपलोड हुई है या फोटो प्रति। विभाग के नियमों के अनुसार रजिस्ट्री के लिए मूल दस्तावेज़ आवश्यक हैं। Haryana Paperless Registry
सॉफ्टवेयर की एक और बड़ी समस्या यह सामने आई कि अपलोड की गई संपत्ति किस क्षेत्र सेक्टर, कॉलोनी या ग्रामीण इलाका में है, यह स्पष्ट नहीं होता। परिणामस्वरूप जमीन का कलेक्टर रेट तय करना मुश्किल हो गया। कई तहसीलों से यह भी रिपोर्ट आई कि सिस्टम स्थान से जुड़ा डेटा सही ढंग से नहीं पढ़ पा रहा है, जिससे मूल्यांकन में गड़बड़ियां हो रही हैं। Haryana Paperless Registry
वर्तमान में केवल एकल नाम प्रविष्टि की सुविधा ही काम कर रही है। यदि भूमि में कई मालिक या खरीदार हैं, तो सिस्टम प्रक्रिया रोक देता है। यह समस्या खासकर गुरुग्राम, सोनीपत और करनाल से सबसे अधिक सामने आई है। Haryana Paperless Registry
प्रदेश की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने बताया कि सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है और तकनीकी टीम समस्याओं को दुरुस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 दिन के भीतर प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।
Read More श्रीमणि ने दिल्ली में मनाया 10वां स्थापना दिवस — फ़िनटेनिटी के साथ डिजिटल सशक्तिकरण का नया संकल्पइसके साथ ही, राजस्व विभाग ने बताया कि कई तहसील और उप-तहसील स्तर के कर्मचारी नए सिस्टम में पूरी तरह दक्ष नहीं हैं। इसलिए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सभी कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा और तकनीकी टीम तहसील स्तर पर जाकर सिस्टम का परीक्षण करेगी।
Read More Haryana: हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधागुरुग्राम समेत कई जिलों के तहसीलदारों ने सिस्टम की खामियों को दर्शाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें राजस्व विभाग के वित्तायुक्त कार्यालय तथा तकनीकी दल को भेजा। इन वीडियो के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि किस चरण पर सॉफ्टवेयर डेटा संसाधन में विफल हो रहा है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments