नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
IAS Success Story: डॉक्टर से IAS अफसर बनने तक का सफर, पढ़ें इंदु रानी जाखड़ की सक्सेस स्टोरी
IAS Success Story: हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली इंदु रानी जाखड़ ने डॉक्टर से आईएएस बनने का प्रेरणादायक सफर तय किया है। आईएएस बनने से पहले इंदु दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में सीएमओ (CMO) के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में अपने दूसरे प्रयास में 30वीं रैंक हासिल की और वर्तमान में महाराष्ट्र के पालघर जिले की कलेक्टर हैं।
परिवार और प्रारंभिक जीवन
इंदु रानी जाखड़ का जन्म हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बुढ़क में हुआ। उनके पिता वेद प्रकाश जाखड़ दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं। पिता का सपना था कि उनकी बेटी आईएएस बने, जिसे इंदु ने सच्ची लगन और मेहनत से पूरा किया।
डॉक्टर बनने का सफर
इंदु ने 2008 में एमबीबीएस कोर्स शुरू किया और पहले प्रयास में मेडिकल टेस्ट में 17वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से एमडी की डिग्री प्राप्त की और आरएमएल अस्पताल में सीएमओ के रूप में कार्य किया।
Read More रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्रडॉक्टर से आईएएस बनने का निर्णय
डॉक्टर बनने के बाद इंदु ने प्रारंभ में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नहीं की थी। लेकिन बाद में उन्होंने आईएएस बनने का निश्चय किया और अपने मेहनत और लगन से इस लक्ष्य को प्राप्त किया।
इंदु ने पहली बार 2014 में सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया और उसी वर्ष पास होकर 2014 बैच की महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी बनीं। वर्तमान में वे पालघर जिले की कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments