Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, देखें आज के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद डॉलर में कमजोरी का असर शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार पर देखने को मिलाघरेलू बाजार में जहां सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआहालांकि, एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह के कारोबारी सत्र में सोने और चांदी दोनों के दामों में तेजी देखी गई

घरेलू बाजार में आज सोने के भाव में मामूली गिरावट आई हैगुरुवार (6 नवंबर) की तुलना में शुक्रवार (7 नवंबर) को सोना कुछ रुपये कमजोर हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,217 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो गुरुवार के मुकाबले 55 रुपये कम है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 11,203 रुपये प्रति ग्राम रही, जिसमें 50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड (जिसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है) 9,167 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो गुरुवार की तुलना में 41 रुपये कमजोर है। प्रति 10 ग्राम के हिसाब से देखें तो 24 कैरेट सोना 1,22,170 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,12,030 रुपये और 18 कैरेट सोना 91,670 रुपये पर पहुंच गया।

Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय Read More Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय

चांदी के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को जो कीमत दर्ज की गई थी, शुक्रवार को भी वही बरकरार रही। देश में चांदी का भाव 1,52,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।

बस ड्राइवर और बस मालिक के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी, विभाग रद्द करेगा लाइसेंस Read More बस ड्राइवर और बस मालिक के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी, विभाग रद्द करेगा लाइसेंस

एमसीएक्स पर शुक्रवार को 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने का भाव 1,20,939 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंचा, जबकि सत्र के दौरान इसका लो 1,20,658 रुपये रहा। वहीं, चांदी के 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट का इंट्राडे हाई 1,48,106 रुपये प्रति किलोग्राम और लो 1,47,303 रुपये दर्ज किया गया। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 1,20,613 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,47,069 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

रेल वन सुपरऐप ने लॉन्च होने के 8 महीने से भी कम समय में 2 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार किया। Read More रेल वन सुपरऐप ने लॉन्च होने के 8 महीने से भी कम समय में 2 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार किया।

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में थोड़ी कमजोरी दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,217 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 11,203 रुपये और 18 कैरेट 9,167 रुपये प्रति ग्राम रही। मुंबई, कोलकाता, बैंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और केरल में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,202 रुपये, 22 कैरेट 11,188 रुपये और 18 कैरेट 9,152 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा रहा, जहां 24 कैरेट 12,295 रुपये, 22 कैरेट 11,270 रुपये और 18 कैरेट 9,400 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंचा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments