अधिवक्ताओं को मिलेगा वाटर कूलर का स्वच्छ पानी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर- दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री कमलेश्वर सिंह के अथक प्रयास से बलरामपुर में अधिवक्ताओं को मिलेगा अब स्वच्छ और निर्मल पानी , सोमवार को आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने दि कलेक्ट्रेट बार भवन परिसर में वाटर कूलर का उद्घाटन कर अधिवक्ताओं को सौंपा।अधिवक्ता हित के लिए तत्पर डी जी सी कुलदीप सिंह के प्रयास से दीवानी न्यालय में 150 कुर्सी व मीटिंग के लिए साउंड व दीवानी कैमप्स के बगल सोलर वाटर एटीएम की मांग को पूरा करने का आश्वाशन अध्यक्ष नगर पालिका ने स्वीकृति के रूप प्रदान की है।
 
तहसील भवन के लिए अध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर ने 50 कुर्सी वह तीन और ऐसी एक जनरेटर मीटिंग के लिए साउंड शौचालय लाइब्रेरी के लिए पुस्तक की भी स्वीकृति प्रदान की है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, जिला बार के महामंत्री के जी श्रीवास्तव,युवा बार के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,सहित कई अधिवक्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत कर आभार जताया है।

About The Author

Post Comments

Comments