नए कानूनों के प्रचार-प्रसार हेतु बच्चा लाल यादव इण्टरमीडिएट कॉलेज में छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक।
01 जुलाई, 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के विस्तृत प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी ।
On
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाये जा रहे राज्यव्यापी 'नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0' के तहत, सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर व थाना फूलपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक-01.11.2025 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बच्चा लाल यादव इण्टरमीडिएट कॉलेज ईफको फूलपुर प्रयागराज में जागरुकता कार्यक्रम चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरुक कर 03 नये कानून भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), दण्ड प्रक्रिया संहिता के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 (BSA) के सम्बंध में निबन्ध लेखन/नुक्कड नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । 03 नये आपराधिक कानूनों की निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशी यादव, द्वितीय स्थान काजल पटेल व तृतीय स्थान खुशबू यादव को थाना प्रभारी फूलपुर द्वारा पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर द्वारा छात्र-छात्राओं को 01 जुलाई, 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के विस्तृत प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में पूर्व प्रचलित आपराधिक कानून भारतीय दण्ड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर नये कानून की आवश्यकता एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जहां पूर्व में दण्ड व्यवस्था को अत्यधिक महत्व दिया जाता था, उसके स्थान पर नये कानूनों में न्याय व्यवस्था स्थापित करते हुए कानूनों को और अधिक व्यावहारिक एवं पीड़ित केन्द्रित बनाया गया है। इस प्रकार पूर्व प्रचलित भारतीय दण्ड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), दण्ड प्रक्रिया संहिता के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 (BSA) को 01 जुलाई, 2024 से लागू कर दिया गया है ।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR), E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी प्रावधान, नये अपराधों की परिभाषा, तथा फोरेंसिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया ।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 16:24:53
Vande Bharat Sleeper Train: देश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात आगामी दिनों में मिलने वाली है। तेजस जैसी...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List