Rajasthan: राजस्थान में आज भीषण हादसा, सड़क पर चलती निजी बस में अचानक लगी आग

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Latest News (9)Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक भीषण हादसा हुआ। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। यह घटना वार म्यूजियम के पास हुई, जिसमें करीब लगभग 15 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। 

वहीं, हादसे में 3 बच्चों, 3 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि बस में कुल 57 लोग सवार थे। आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा। इससे अफरा-तफरी मच गई।

बता दें, आग इतनी तेजी से फैली कि कई सवार बाहर निकलने में असमर्थ रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल तीन एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार