दर्दनाक हादसा: तेज़ रफ़्तार डंफर ने अधेड़ कुचला मौके पर मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों जाम कर रखा सड़क मार्ग, जमकर किया प्रदर्शन
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र मंगलवार की सुबह तेज़ रफ़्तार डंफर ने अधेड़ को रौंद दिया उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण इक्कठा हो गए और आक्रोशित होकर मार्ग को जाम कर दिया मामले की जानकारी पर पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाएं जाने की मांग की कहां तभी मार्ग खुलेगा मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों को टस से मस नहीं कर पाए ग्रामीणों से कहा कि कल से सड़क की पैचिंग का काम शुरू कर दिया मार्ग का चौड़ीकरण हो जाएं।
पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के चंद्रमणि खेड़ा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश मिश्रा उम्र करीब 54 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर मिश्र मंगलवार सुबह घर से पैदल अपने ढाबे पर जा रहे थे जैसे ही वह भोजपुर ऊंचगांव मार्ग के चंद्रमणि खेड़ा चौराहे से चंद कदम आगे बढ़े तभी पीछे से आ रहे डंफर ने उन्हें रौंद दिया उनकी मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भेजा गया है। चालक और परिचालक पुलिस हिरासत में हैं।



Comments