बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की वजह से बदल रही है जनसांख्यिकी

बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की वजह से बदल रही है जनसांख्यिकी

कोई व्यक्ति पुष्तैनी जगह पर आकर कब्जा करता है।औ र अपना अधिकार छिनने की कोशिश करता है तो विरोध करना जायज है।देश की सरहदें सुरक्षित है। परंतु सीमापार से घुसपैठ की मार सरकार को कार्यवाई करने के लिए विवश कर रही है। बिहार में इस वर्ष के अंत मे विधानसभा चुनाव है।पश्चिमी बंगाल और असम में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव किए जाएंगे। बिहार में मतदान सूची को लेकर विपक्ष लामबन्द है।लेकिन उसके पूर्व घुसपैठ बिहार के लिए भारी समस्या बनता जा रहा है। असम के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की सघन प्रक्रिया को खत्म करने के लिए राज्य सरकार की व्यवस्था स्वागतयोग्य है।असम सरकार अवैध रूप से घुसपैठ को रोकने के लिए सारे उपाय कर रही है।लेकिन बिहार की समस्या पेचीदा बनी हुई है।बिहार में 12 मान्यता प्राप्त दलों को सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकार बनाया है।
 
पुनरीक्षण की चर्चा देश दुनिया मे ब्रेकिंग न्यूज बन चुका है।विपक्ष इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा उठाने कर सतारूढ़ दल पर दबाव बना रही है।कांग्रेस और राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव मतदाता सूची के पुनरीक्षण में ग़ैररीति का लगाकर सड़क से लेकर सदन तक होहल्ला मचा रहे है।कांग्रेस और अखिलेश यादव की जनजागृती यात्रा से मिलने वाली सफलता के उन्माद में फुले नही समा रहे है।बिहार में एसआइआर की चर्चा जोरों पर है।सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की मतदाता सूची के लिए आदेश करते हुए कहा है कि आधार कार्ड धारक आवेदन करने के लिए स्वतंत्र है।
 
सुप्रीम कोर्ट ने  11 दस्तावेजो की स्वीकृति दी है,जिसको लेकर आवेदक आवेदन कर सकते है।इस बीच मोदी ने गया में एक भाषण के दौरान कहा कि सरकार ऐसे कानून बना रही है,जिसके तहत पीएम,सीएम और मंत्री तक जेल जा सकते है और जेल में छह महीने रहने के बाद उनको अपने पद से इस्तीफा देना  होगा।मोदीं ने स्तानीय दलों के नेताओ के बदले हुए चेहरों पर  कटाक्ष करते हुए कहा कि वे मुझे कोस रहे है और गाली भी दे रहे है। बिहार की समावर्ती इलाको में घुसपैठ नासूर बनता जा रहा है। इस पर मोदी ने कहा कि हम पूरी कोशिश में लगे है कि बिहार आदि राज्यों से घुसपैठ खत्म हो और जनता को अपना अधिकार स्वतः मिल सके।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ घुसपैठिये उठा रहे है।इनके आधार और जरूरी दस्तावेज बनाने के लिए बिहार और अन्य राज्य में एजेंट सक्रिय है।
 
उनकी मदद करने और कम पैसों में कम से कम पांच दस्तावेज बनाने में मदद करते है।बिहार और संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों का कारवां चल रहा है। देश को कमजोर करने और डेमोग्राफी सहित चुनाव को प्रभावित करने के लिए  सोची समझी चाल अविरल चली आ रही है। विपक्ष कई वर्षों से सत्ता से बाहर है।कांग्रेस और अन्य दल सत्ता के लिए चटपटा रहे है इसके कारण घुसपैठ के बारे में विपक्ष के मुंह पर ताला लग गया है।कांग्रेस,समाजवादी ,और अन्य दल चाहते है कि घुसपैठ से सतारूढ़ दल को फायदा नही होगा। घुसपैठ से विपक्ष पूरी तरह फायदा उठाने में सक्षम है।देश की डेमोग्राफी में बदलाव का मुख्य कारण सीमा पार से घुसपैठ है।
 
बिहार सहित झारखंड के संथाल में घुसपैठ को लेकर राजनीति भी गरम होती जा रही है।घुसपैठ को लेकर राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जवाबदेही के समर्थन में आदिवासियों की बैठक कर समस्या को दूर करने के लिए उपाय खोजे जा रहे है।पुलिस सक्रिय है।कोर्ट ने भी सरकार को आदेश जारी किया है कि घुसपैठियों के लिए रणनीति बनाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों पर ब्रेक लगाया जाए।झारखंड में उठ रहे सवाल कि संथाल परगना में घुसपैठ एक संजोग है या साजिश है?देश की डेमोग्राफी बदलने के लिए विदेश भी सहयोग कर सरकार बदलने के पूरी कोशिश में लगे है।डीप सीक्रेट की अंधी दौड़ में सत्तारूढ़ सरकार को काफी सहन करना पड़ सकता है।
 
देशद्रोही प्रवृति को नाकाम करने के लिए एकजुटता और मनोवैज्ञानिक ठंग से सक्रिय रहकर नजर रखनी है।बिहार में मतदाता सूची को लेकर धांधली और वोट चोरी का आरोप भी इसी षड्यंत्र का हिस्सा  मान रहे है। पश्चिम बंगाल,झारखंड, असम और बिहार की सीमा पड़ोसी देशों के साथ है।व हा से आसानी से घुसपैठिये भारत मे घुस जाते है।मोदी ने कहा कि बिहार में डेमोग्राफी बदली है और इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। घुसपैठ नाकाम करने के लिए सरकार प्रयासरत है।संथाल परगना के पाकुड़,साहिबगंज, जामताड़ा और राजमहल की बढ़ती आबादी में घुसपैठ की बड़ी वजह है। विपक्ष चुनाव में आरोप मढ़कर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है क्योंकि सरकार के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट हो कर बिहार में वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया है।आरोप प्रत्यारोप ही सही,लेकिन सदन में कई दिनों से होहल्ला और धांधली से सदन की कार्यवाही में अवरोध पैदा हो रहा है।
 
कांतिलाल मांडोत
 
 
 
 
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel