आत्मनिर्भरता के उदघोष के साथ प्रोधोगिकी के क्षेत्र में भारत की नई उड़ान सुदर्शन चक्र

आत्मनिर्भरता के उदघोष के साथ प्रोधोगिकी के क्षेत्र में भारत की नई उड़ान सुदर्शन चक्र

 
स्वंतत्रता दिवस पर लाल किले से  प्रधानमंत्री  मोदी के सम्बोधन के साथ ही लोगो की प्रतीक्षा खत्म हो गई।देश चुनौतियो का सामना कर रहा है।बाहरी और घरेलू मोर्चे पर कई संकट है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी का सामना भी कर रहा है। प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा की है।दरअसल, देशद्रोही प्रवृत्ति में सलंग्न लोगो की देश की धारणा के समक्ष फीकी पड़ती दिखाई दी।
 सबका साथ,सबका विकास के नारे पर देश की जनता ने  मोदी पर पूरा भरोसा दिखाया। भाजपा को जो जनादेश मिला,उससे कौम और कुनबे में बांटकर देश की राजनीति को देखने वाले भौचक रह गए।ऐसा अचानक नही हुआ।मापतौल करने के बाद जनता ने फैसला सुनाया था।अपने अपने शासनकाल मे जो देश के लिए कार्य किया।उसका आंकलन जनता ने लगाकर फिर तीसरे टर्म के लिए विकास की डोर जनता ने मोदी के हाथ मे थमा दी।
 
सत्ता से पहुंचने तक जिन राजनीतिक पार्टियों और धर्म के आधार पर समीकरण तैयार किये थे,वे हवा में झूल गए।मोदी हर समय विकास का सपना संजोए रहते है।उनका सपना पूरा भी होता है।भारत को विकास की बुलंदियों पर ले जाने का प्रयास शुरू से किया जा रहा है।स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने देश को भरोसा दिलाया कि अब भारत पहले वाला भारत नही है।हर कदम पर विकास की गूंज सुनाई दे रही है।79 स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से मोदी ने नई टेक्नोलॉजी विकसित करने और भारत को मजबूती देने का संकल्प लिया।बदलते परिवेश में भारत विकसित देश की दहलीज पर कदम रखने के पूर्व देश की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए मोदी ने हुंकार भरी।समृद्धि के साथ साथ सुरक्षा के उपकरण और नई सोच की मिसाइलों के निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत कर पड़ोसी देशों की नींद उड़ा दी।
 
भारतीय संस्कृति की पुरातन परम्पराओ में जकड़ा देश विकसित बनने के पथ पर अग्रसर है।मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर सबसे  लम्बा भाषण दिया और ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार 13 मिनट तक बोले।मेक इन इंडिया की उपयोगिता और सफलता के द्वार खुलने से भारत मे इंफ्रास्ट्रक्चर,टेक्नोलॉजी और विनिर्माण की संभावनाए बढ़ती दिखाई दे रही है।दुनिया मे इस्लामी आतंकवाद अपने कुतर्को से पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गए है।भारत हर कुतर्क को नाकाम करने की कोशिश कर रहा है।परंतु देश के लिए बड़ी चुनौती है।मोदी ने आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर बात रखी।नक्सलवाद, घुसपैठ और सिंधु जल समझौता पर सरकार की अहम भागीदारी निभाने प्रण किया।पशुपालन, मछुआरे और किसान सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इनसे जुड़ी हुई किसी भी अहितकारी नीतियों को सरकार कुचलने के लिए तैयार है।किसान देश की समृद्वि है।सरकार हर समय सुधारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए किसानों, पशुपालकों के लिए  कल्याणकारी योजनाओं   और कृषि क्षेत्र में सहयोग करती रहेगी। भाजपा ने किसानों के हित मे अनेक योजनाएं शुरू की है।
 
सरकार किसानों के आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है।मोदी ने अपने भाषण में नक्सलवाद का जिक्र किया और इसे देश के लिए खतरा बताते हुए सरकार ने आगामी वर्षो में नक्सलियों को  घुटनो पर लाने का देशवासियों को विश्वास दिलाया।घुसपैठ देश की समस्या है।पूर्वोतर राज्यो से घुसपैठियों को भारत मे अवैध रूप से प्रवेश कराने के षड्यंत्र को नाकाम करने के प्रयास जारी है। सरकार जीएसटी रिफॉर्म लाने जा रही है।इसमें टैक्स में राहत देने के लिए आगामी दिनों में लागू किया जाएगा , इससे लाखो लोगो को सीधा फायदा होगा। मोदी ने कहा सौ वर्ष पूर्व रास्ट्रीय स्वयं संघ का जन्म हुआ था।आरएसएस का देश सेवा के लिए गौरवपूर्ण इतिहास गिनाते हुए कहा कि माँ भारती के लिए पूरा जीवन समर्पित कर सेवा,संगठन और अप्रितम अनुशासन ही जीवन का लक्ष्य  रखने वाले रास्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ  का त्याग अवर्णीय है।
 
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना के शौर्य और पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर को भारी सफलता मिली है।प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना को अपनी मर्जी से पहलगाम की घटना का बदला लेने के लिए  छूट दे दी थी। वह दशकों तक भुलाया नही जा सकता है।भारत की सैन्य शक्ति  और उपकरणों से सेना को शक्तिशाली बनाने का संकल्प लिया। भारत दुनिया मे अब ऊंची उड़ान भरने जा रहा है।जिसके लिए मोदी ने नई टेक्नोलॉजी पर लोगो का ध्यान आकृष्ट किया ।भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र की तरह भारत मिसाइलो का निर्माण करेगा,जिसकी रूपरेखा लाल किले से दुनिया ने सुनी। भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी वाला देश बनने जा रहा है।लेकिन समृद्धि के साथ नई टेक्नोलॉजी की बड़ी जरूरत बताया।मोदी ने सिंधु जलस्रोत की बात पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह एक तरफा न्याय कितना असंगत था।हमारे देश के लोगो के पास पानी नही है।देश की धरती प्यासी है और दुश्मनों की धरती को सींचा जा रहा है।
 
पाकिस्तान का अब होंश ठिकाने आ गया हो ,तो आतंकियों का पनाहगाह बनने के बाज आए।आतंकियों को सहयोग करना  बन्द कर  दे।आतंकवाद की जड़ें मजबूत करने के लिए पाकिस्तान का आशीर्वाद आतंकियों को  हर हमेशा मिल रहा है।मोदी ने परमाणु ब्लैक मेलिंग की गिधड धमकी करार देते हुए पाकिस्तान को खुला चेलेंज दे दिया है कि दुश्मन अगर कोशिश जारी रखेगा,तो हमारी सेना लक्ष्य तैयार करेगी।रिफॉर्म,परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का समय गुजर चुका है ।अब भारत नई ताकत की तरफ बढ़ रहा है।देश मे निर्मित सामानों को खरीदने पर जोर दिया।मोदीं ने विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया।भारत मे बने सामान को खरीदने के लिए आग्रह करते हुए मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करना चाहिए। मोटापा के लिए चिंता जताई।मोदीं ने मेक इन इंडिया को जेट इंजन बनाने पर जोर दिया। सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम को विकसित करने की पूरी तैयारी है।2035 तक डोम जैसे स्वदेशी डिफेंस सिस्टम को आकृति प्रदान की जाएगी।मोदीं के बड़े विजन के साथ सपने पूर्ण करने का संकल्प साकार हो  रहा है।
 
मोदी ने घुसपैठ पर चिंता जताई। मोदीं ने कहा जनसांख्यिकी मिशन अवैध घुसपैठ रोकने में कारगर साबित होगा।भारत की टेक्नोलॉजी दुनिया की चौथी बड़ी टेक्नोलॉजी में एक है।भारत ने कम समय मे तरक्की की है।इसी का परिणाम है कि देशद्रोही प्रवृति वालो को यह नही भा रहा है।मोदी ने आपातकाल को याद कर उस वेदना का जिक्र कर कहा कि ऐसे पापियों को भूलना नही चाहिए।भारत विकसित भारत की लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है।भारत सुदर्शन चक्र लॉन्च करेगा।यह चक्र दुश्मनों हिट बैक करने के लिए बहुत उपयुक्त होगा।भारत नई टेक्नोलॉजी गढ़ कर दुनिया के नक्शे पर देदीप्यमान होने जा रहा है।इसका श्रेय 140 करोड़ लोगों को जाता है।मोदी की आधुनिक सोच ने भारत को मजबूत सुरक्षा कवच देने का वादा किया।भारत की सैन्य शक्ति को मजबूत करने और नए अविष्कार के जरिये भारत की जड़े मजबूत करने की धारणा प्रबल बन चुकी है।स्वतंत्रता का दिन सामुहिक सिद्धिओ और गौरव का पर्व है।पहलगाम की पीड़ा ने पूरी दुनिया को चोंका दिया।
 
मोदी ने जिक्र किया कि आतंकियों को पालने वाले और पोषण देने वालो को अलग नही माना जायेगा।क्योकि इन देशद्रोही प्रवृति करने वाले षडयंत्र कारियो के लिए भयंकर सजा होनी चाहिए।वे मानवता के दुश्मन है।स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जिंदगी खपा दी और उनके मन मे स्वाभिमान  भरा हुआ था।क्योंकि गुलामी ने देश को निर्धन बना दिया है।जिसकी पीड़ा देशवासी भोग रहे है।भारत के स्पेस सेंटर की उपलब्धता की जरूरत पर जोर दिया  और कहा कि एक दिन भारत का भी स्पेस सेंटर होगा।मोदी ने आईटी पर फोकस करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक सबकुछ भारत का होना चाहिए।देश की ताकत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत अब खिलोने बेच रहा है।यह उपलब्धि है। स्टार्टअप इनोवेशन की ताकत दे रहा है।युवा देश की धड़कन है।
 
युवाओ के मन मे आइडिया आते है,उसे प्रेक्टिस में लाकर उसको आकृति देने का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि आइडिया को मरने नही देना है।विकसित भारत योजना शुरू करते हुए मोदी ने लाल किले से कहा कि दीवाली पर आपको तोहफा दूंगा।वोकल फॉर लोकल को देश का मंत्र बनाए।प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार फाइलों में नही होनी चाहिए।सरकार को धरातल पर कार्य बताना चाहिए।मोदीं ने 103 मिनट के सबसे बड़े भाषण से विपक्ष को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है,वही पड़ोसी देश के कानो में मोदी के शब्द गूंज रहे होंगे।निडर, निर्भीक और मजबूत देश की नींव अब कोई हिला नही सकता है।
 
कांतिलाल मांडोत

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel