नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त महा मोर्चा के बैनर तले धरना 216वें दिन जारी
देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त महा मोर्चा के संयोजन में बैतालपुर चीनी मिल सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का धरना देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में आज 216 वें दिन भी जारी रहा ।
धरने की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल देवरिया के अस्मिता की प्रतीक है यही एकमात्र चीनी मिल है, जिसके पास सर्वाधिक उपयुक्त क्षेत्र है केवल मिल गेट क्षेत्र ही इतना अधिक है जिससे मिल को पूरी क्षमता से चलाया जा सकता है।
इसी को आधार बनाकर बीते दिनों में पूर्व सरकार ने अन्य मिल को बेचते समय इस मिल को नवीनीकरण करके चलाने हेतु अनुबंध करके विक्रय किया है और इसी अनुबंध के अनुसार किसान मिल को चलाने हेतु धरनारत हैं और मुख्यमंत्री ने कई बार मिल चलाने की देवरिया जिले में घोषणा किया पर उसे पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में सरकार तत्काल मिल चालू कर अपने ही द्वारा किए वादे को पूरा करें अन्यथा किसान अपने सहनशीलता के सीमा को पार कर शीघ्र बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
इस अवसर पर पंडित वेद प्रकाश, बरकत अली ,नईम खान ,मंजू चौहान ,सुरेंद्र कुशवाहा, रामलाल गुप्ता ,विनय पांडे ,दिग्विजय चौबे, कामदार प्रजापति ,राजकुमार मद्धेशिया ,मुखलालनिषाद ,रामेश्वर यादव ,संजीव शुक्ला ,मनोज उपाध्याय, विजय शंकर कर्मयोगी, प्रभु नाथ पासवान, अशोक मालवीय, दीनदयाल शर्मा ,जयप्रकाश गुप्ता, उत्तेज मिश्रा ,रुदल यादव, श्याम नारायण यादव, संजय यादव, इत्यादि लोग मौजूद थे रहे।


Comments