ओबरा कप 2025 फ्रीडम ने जीता 10वां संस्करण, रोमांचक मुकाबले में जयंत को हराया

टेनिस बॉल क्रिकेट के खिलाडियों में भारी उत्साह

राजेश तिवारी Picture
Published On

विजेता खिलाडियों को किया गया सम्मानित

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/ सोनभद्र-

ओबरा कप के 10वें संस्करण 2025 की रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन गांधी मैदान में हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के रोमांच को बढ़ाना और स्थानीय युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जयंत मध्य प्रदेश और फ्रीडम उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें फ्रीडम ने रोमांचक जीत हासिल कर ओबरा कप पर कब्जा कर लिया।

फाइनल मुकाबले में फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान प्रदीप शर्मा को श्री सरस्वती आभूषण भंडार के प्रो. आदित्य द्वारा चांदी का सिक्का भेंट किया गया। निर्धारित 10-10 ओवरों के इस मैच में जयंत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 32 रन बनाए। जयंत के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रवि रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 7 रन बनाए। फ्रीडम के पंकज शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम की टीम ने 9वें ओवर में 7 विकेट खोकर यह मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया।

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार विलेन के रोल में आएँगे नज़र Read More ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार विलेन के रोल में आएँगे नज़र

फ्रीडम के लिए अमन ने सर्वाधिक 10 रन बनाए, जबकि सोनू राय ने 8 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जयंत के गेंदबाजों में जय ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं शिवम ने 1.2 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्राम पंचायत सदस्य अक्षय पांडेय द्वारा फ्रीडम के नमन को मिक्सर मशीन के रूप में दिया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार वॉशिंग मशीन के रूप में अमित उपाध्याय द्वारा फ्रीडम के नन्ही को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार भी फ्रीडम के नन्ही को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार जयंत के रवि ने जीता।

अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शुभारंभ, टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया Read More अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शुभारंभ, टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया

विजेता टीम फ्रीडम को 51,000 रुपये नकद और एक चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि उपविजेता टीम जयंत को 31,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, बेस्ट 6 दर्शकों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस भव्य समापन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रतियोगिता अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता ई. अजय कुमार राय, अमरजीत कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा शिवनाथ जायसवाल,

क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बल्लेबाजी कर समाजसेवी विशाल सिंह ने किया शुभारंभ Read More क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बल्लेबाजी कर समाजसेवी विशाल सिंह ने किया शुभारंभ

अमरेश यादव, किड्स केयर स्कूल के प्रबंधक अमरदीप, सुशील मिश्रा संग्राम, अरुण प्रजापति, अमित उपाध्याय, नीरज भाटिया, संतोष राय, धुरंधर शर्मा, दीपक केशरी, शुखनंदन चौरसिया, उमेश सिंह पटेल, पिंकू सिंह, मिंटू राय, राजेश चौहान, मुकेश जायसवाल, आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, सूरज मिश्रा, आशुतोष सिंह, आफताब अहमद, संदीप सिंह, सोनल, शौकत अली, पिंकू सिंह, मुकेश जायसवाल, आकाश केशरी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

गांधी मैदान में दूधिया रोशनी के बीच खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह और जोश के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दर्शकों को बेहतरीन शॉट, शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का शानदार नजारा देखने को मिला।ओबरा कप 2025 ने न केवल क्रिकेट के प्रति जुनून को बढ़ावा दिया, बल्कि यह स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा और महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान किया। यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में ओबरा के खेल प्रेमियों के लिए मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र बनी रहेगी और आशा है कि यह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।मुकाबले में निर्णायक की भूमिका दीपू सिंह, रौशन सिंह और प्रवीण कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका में अफजल अंसारी रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन संकट मोचन झा ने किया।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार